फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Cleaning inspector fined for getting dirt

गंदगी मिलने पर सफाई निरीक्षक पर लगा जुर्माना

Thu, 28 Oct 2021 01:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
Cleaning inspector fined for getting dirt
नगर पालिका के अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने बुधवार को शिवपुर वार्ड का निरीक्षण किया। इस दौरान वार्ड में कई जगह गंदगी व मलबे का ढेर मिलने पर मनोज ने अधिशासी अधिकारी को संबंधित सफाई निरीक्षक के खिलाफ कार्रवाई करने व जुर्माना लगाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान नगर पालिका के अध्यक्ष से वार्ड के लोगों ने सफाई व्यवस्था ठीक नहीं होने की शिकायत की। साथ ही क्षतिग्रस्त नाली और सड़क निर्माण की मांग भी की। इस पर नपाध्यक्ष ने अवर अभियंता सुनील मौर्या को क्षतिग्रस्त नाली की मरम्मत कराने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान सड़क एवं गली में भवन निर्माण का मलबा मिलने पर उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों से नाराजगी जताई। शिवपुर बिंद बस्ती में लोगों ने पेयजल समस्या की शिकायत की। इस पर नपाध्यक्ष ने जलकल अभियंता सुधीर वर्मा को वहां पर दो नए हैंडपंप व एक मिनी नलकूप लगाने का निर्देश दिया। बंगाली तिराहा से हरिजन बस्ती में तलउआ रोड , स्टेशन मोड़ से बावली चौराहा तक क्षतिग्रस्त नाली की मरम्मत एवं ढक्कन लगाने के लिए अवर अभियंता निर्माण को निर्देशित किया। इस दौरान लालजी धईकार, गोविंद बिंद, विकास गुप्ता, महेंद्र जायसवाल, नन्हे निषाद , रमई बिंद, शिवकुमार शर्मा, शिवराम शर्मा, मनोज शर्मा, कुंदन बिंद, राजू मिस्त्री, राजू बिंद, अंजना मोदनवाल, रामा बिंद, राजेश बिंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed