फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Clash between police and stand personnel, video goes viral

Mirzapur News: पुलिस और स्टैंड कर्मी में झड़प, वीडियो वायरल

Mon, 23 Jun 2025 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jun 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Clash between police and stand personnel, video goes viral
विंध्याचल। विंध्याचल मेें छह वैध पार्किंग हैं, लेकिन यहां घर-घर वाहन स्टैंड संचालित हो रहे हैं। वाहन खड़ा करने पर मनमाना वसूली की जाती है और आए दिन विवाद होता है। रविवार को दो वीडियो वायरल हुए। एक में पार्किंग में वसूली को लेकर पुलिस पहुंची है। दूसरे वीडियो में स्टैंड चला रही महिला पुलिस पर वसूली का आरोप लगा रही है। अवैध पार्किंग के संचालन में एक आरोपी को पुलिस पकड़कर ले गई है।
विज्ञापन

पुरानी वीआईपी रोड स्थित एक वाहन स्टैंड का वीडियो रविवार को वायरल हुआ, जिसमें एक महिला कस्बा इंचार्ज पर 10 हजार पुरये हर महीने वसूली का आरोप लगा रही है। महिला सोनी देवी का कहना है कि हम लोग पार्किंग में वाहन लगवाते है। यदि श्रद्धालु प्रसाद लेता है, तो वाहन शुल्क नहीं लेते। पुलिस परेशान कर रही है। मना करने पर पुलिसकर्मी उसके बेटे को पकड़ ले गए।
विज्ञापन

दूसरा वीडियो में कस्बा प्रभारी और वाहन स्टैंड कर्मी के बीच नोक-झोक और धक्का-मुक्की हो रही है। वीडियो में एक परिवार से मनमाना पैसा मांगने और अभद्रता करने की बात कस्बा प्रभारी कह रहे हैं। वीडियो में स्टैंड कर्मी का परिवार सड़क पर उतारा दिखाई दिया। विंध्याचल के वाहन स्टैंड में श्रद्धालुओं से वसूली को लेकर आये दिन विवाद होता है। हाल में ही इसी वाहन स्टैंड में एक श्रद्धालु से अवैध वसूली और बदतमीजी की गई थी। तब वाहन स्टैंड संचालक को जेल भेजा गया था। थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि पार्किंग में अवैध वसूली का मामला है। सूचना मिलने पर पुलिस मामला सुलझाने पहुंची थी। आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वायरल एक वीडियो का संज्ञान लेकर मौके पर जाकर जांच की गई, तो पुलिस पर लगाए गए आरोप निराधार पाए गए। कल्लू सोनी वाहनों की पार्किंग के लिए ज्यादा पैसा ले रहा रहा था। कल्लू सोनी पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। उस पर पहले भी मुकदमा दर्ज किया गया था। - विवेक जावला, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed