{"_id":"6a1f317cb4e03e56ab0ec145","slug":"city-roads-were-jammed-until-noon-with-vehicles-crawling-on-major-routes-mirzapur-news-c-192-1-svns1034-154636-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: शहर की सड़कों पर दोपहर तक जाम, प्रमुख मार्गों पर रेंगते रहे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: शहर की सड़कों पर दोपहर तक जाम, प्रमुख मार्गों पर रेंगते रहे वाहन
विज्ञापन
बथुआ तिरमुहानी पर वाहनों की लगी लंबी कतार, स्रोत संवाद
नगर के बथुआ मार्ग पर एक एंबुलेंस करीब 40 मिनट तक फंसी रहीं
संवाद न्यूज एजेंसी
मिर्जापुर। शहर की अधिकांश प्रमुख सड़कों पर मंगलवार को दिनभर जाम की स्थिति बनी रही। बथुआ मार्ग पर एक एंबुलेंस जाम में फंस गईं, जिससे मरीजों और उनके तीमारदारों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सामान्यतः कुछ ही मिनटों में तय होने वाला सफर जाम के कारण 30 से 40 मिनट में पूरा हो सका। एंबुलेंस में बैठे मरीज दर्द से कराहते रहे।
स्थानीय लोगों में अजय कुमार, प्रदीप कनौजिया, शिव कुमार जायसवाल, शुभम कसेरा ने बताया कि शहर की संकरी सड़कें, बढ़ता अतिक्रमण और पटरियों पर दुकानदारों का कब्जा जाम का प्रमुख कारण है। शहर में आए दिन जाम आम बात हो गई है, इससे राहगीरों के साथ स्थानीय नागरिकों को भी परेशानी झेलनी पड़ती है। मंगलवार को इमामबाड़ा, वासलीगंज, तेलियागंज, पुलिस लाइन, रमईपट्टी और कचहरी को जोड़ने वाले मार्गों पर सबसे अधिक जाम रहा। नगर के बथुआ मार्ग पर एक एंबुलेंस करीब 40 मिनट तक फंसी रहीं। वहीं फतहा, लालडिग्गी, घंटाघर, त्रिमुहानी, बूढ़ेनाथ मार्ग और संगमोहाल स्टेशन रोड पर वाहन रेंगते हुए चलते दिखाई दिए। लोगों का कहना है कि अधिकांश मार्गों की चौड़ाई कम होने से थोड़ी भी अधिक आवाजाही होने पर जाम लग जाता है। दोपहर एक बजे के बाद जाम से लोगों को छुटकारा मिल सका। वहीं जाम खुलवाने के लिए ट्रैफिक पुलिस, होमगार्ड और पीआरडी के जवान दिनभर मशक्कत करते रहे, लेकिन कई स्थानों पर स्थिति सामान्य होने में काफी समय लगा। यातायात प्रभारी विवेकानंद ने बताया कि जाम न लगे इसके लिए यातायात पुलिस को हर मार्ग पर लगाया गया है। जो वाहनों को निकालने में पूरे दिन लगे रहे।