फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Chunar RPF caught turtle from PPDU nag station

मिर्जापुर: चुनार आरपीएफ ने पीपीडीयू नग स्टेशन से पकड़ा कछुवा

Wed, 15 Feb 2023 07:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Feb 2023 07:00 AM IST
विज्ञापन
Chunar RPF caught turtle from PPDU nag station
चुनार आरपीएफ के उप निरीक्षक ने सोमवार की रात मुगलसराय रेलवे स्टेशन पर नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस (12506) ट्रेन से 21 बोरियों में भरे 157 कछुआ बरामद किया। आरपीएफ टीम ने कछुआ तस्करी के आरोप में नौ लोगों को गिरफ्तार किया। बरामद कछुआ डीडीयू रेंज के वन विभाग को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

कानपुर से नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस ट्रेन पीडीडीयू नगर जा रही थी। आरपीएफ पोस्ट की सूचना पर चुनार आरपीएफ के उप निरीक्षक शिवचंद्र सिंह भी टीम के साथ पीडीडीयू नगर स्टेशन पहुंचे। वहां ट्रेन रुकने पर कानपुर से आ रही टीम और चुनार आरपीएफ पोस्ट की टीम ने कोच संख्या एस-वन व एस-टू से 21 बोरियों में भरा कछुुआ ट्रेन से नीचे उतारा। उसे आरपीएफ पोस्ट पीडीडीयू नगर लाया गया। जहां सभी बोरियों को खोलवाकर देखा गया तो 27 बड़े और 130 छोटे कछुए बरामद हुए। जिनका कुल वजन 440 किलोग्राम था। इसकी कीमत पांच लाख 28 हजार रुपये आंकी गई। आरपीएफ टीम ने कछुआ तस्करी के आरोप में नौ लोगों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए लोगों में कुसुम निवासी महेशुआ थाना हनुमानगंज जिला सुल्तानपुर, अनीता, रूक्शा, लक्ष्य, शत्रुघ्न निवासी अमर गांधीनगर थाना जगदीशपुर जिला अमेठी, पिंकी, राकेश, छब्बू, पंचम निवासी गांधीनगर थाना जगदीशपुर जिला अमेठी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed