{"_id":"56fd75294f1c1bef4af00123","slug":"chunar-chopan-road-to-electrification","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनार-चोपन मार्ग का होगा विद्युतीकरण ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनार-चोपन मार्ग का होगा विद्युतीकरण
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर।
Updated Sat, 02 Apr 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
नगर के पथरहिया में रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा का स्वागत करते भाजपा के कार्यकर्ता
- फोटो : mirzapur
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने गुरुवार को कहा कि चुनार-चोपन रेलमार्ग का 129.66 करोड़ रुपये से विद्युतीकरण किया जाएगा। इलाहाबाद मुगलसराय रेल मार्ग पर मेल एक्सप्रेस ट्रेनों में यात्रियों का भार कम करने के लिए मेमू (मॉडीफाई इलेक्ट्रिकल मल्टीपल यूनिट) ट्रेनें चलाई जाएंगी, साथ ही विन्ध्याचल, इलाहाबाद और मुगलसराय रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया का विस्तार किया जाएगा। रेल राज्य मंत्री, सांसद अनुप्रिया पटेल के विशेष आग्रह पर रेल संबंधी समस्याओं को समझने के लिए जिले के दौरे पर आए थे।
उन्होंने बताया कि चुनार यार्ड में इस तरह की सुविधाएं दी गई हैं कि ट्रेनें फुल स्पीड से चल सकें। इसी तरह लूसा में भी ट्रेनों के लिए लगाए गए काशन को हटाया गया है। कहा कि मिर्जापुर और विन्ध्याचल रेलवे स्टेशनों पर नये फुटओवर ब्रिज के साथ स्वचालित सीढ़ियां बनाई जाएंगी। इन स्टेशनों पर वातानूकूलित प्रतीक्षालय बनाया जाएगा।
बताया कि इलाहाबाद से मुगलसराय के बीच ट्रेनें समय से नहीं चल पा रही हैं। मेल एक्सप्रेस ट्रेनों में लोकल यात्रियों के दबाव को देखते हुए पांच से सात मेमू ट्रेनें चलाई जाएंगी। इसके लिए वर्कशाप तैयार होने की देरी है। वर्कशाप इलाहाबाद के पास बनाया जाना प्रस्तावित है।
विज्ञापन
इस रेलखंड पर 19 आरोबी (रोड ओवर ब्रिज) बनाए जाएंगे। रेल राज्य मंत्री ने बताया कि 738.99 करोड़ रुपये की लागत से जिवनाथपुर में फ्लाईओवर बनाया जाएगा। विन्ध्याचल मंडल में आने वाले राबर्ट्सगंज रेलवे स्टेशन पर एक नया प्लेटफार्म बनाया जाएगा।
यही नहीं, राबर्ट्सगंज से मधुपुर होते हुए मुगलसराय तथा चुनार से राजातालाब के लिए नई रेलवे लाइन बिछाई जाएगी जिसके लिए सर्वे का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिले से होकर गुजरने वाले फ्रेट कॉरीडोर लाइन को मूर्त रूप लेने में अभी तीन वर्ष और लगेंगे। देश में इसके अलावा तीन अन्य फ्रेट कॉरीडोर बनाए जाएंगे। बताया कि मुगलसराय से इलाहाबाद के बीच थर्ड लाइन की स्वीकृति के लिए नीति आयोग में मामला लंबित चल रहा है।