फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Chowki in-charge transfer in beating of BJP leader beating case in mirzapur

यूपी: भाजपा कार्यकर्ता की पिटाई के मामले में नपे चौकी प्रभारी, एसपी ने किया ट्रांसफर

Wed, 10 Mar 2021 02:18 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 10 Mar 2021 02:18 PM IST
विज्ञापन
Chowki in-charge transfer in beating of BJP leader beating case in mirzapur
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में भाजपा कार्यकर्ता की पिटाई के मामले में चौकी प्रभारी का पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने स्थानांतरण (ट्रांसफर) कर दिया। इस मामले में भाजपा कार्यकर्ता संतनंगर चौकी प्रभारी के खिलाफ पिटाई का आरोप लगाते हुए धरने पर बैठ गए थे। इसके बाद उन्होंने थानाध्यक्ष से कार्रवाई का आश्वासन मिलते के बाद धरना समाप्त कर दिया था। कार्रवाई न होने पर दो दिन पहले भाजपा कार्यकर्ताओं ने फिर से धरना देने की चेतावनी दी थी, जिसके बाद मंगलवार की देर रात पुलिस अधीक्षक ने चौकी प्रभारी का स्थानांतरण कर दिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, भाजपा बूथ अध्यक्ष राहुल सिंह के भाई रजत का गांव के ही एक व्यक्ति से खेत मे पानी लगाने को लेकर विवाद हुआ। पुलिस दोनों पक्षों को थाने पर लेकर आई। भाजपा कार्यकर्ता रजत सिंह का आरोप था कि मामले में सुलह समझौता हो गया था। लेकिन चौकी प्रभारी ने विपक्षी से बंद कमरे में बात की। इसके बाद उन्होंने बाहर निकलते ही रजत की लात घूसों से पिटाई कर दी।
विज्ञापन


पिटाई से क्षुब्ध होकर रजत ने कार्यकर्ताओं को फोन कर घटना की जानकारी दी। कार्यकर्ताओं ने पुलिस चौकी पर प्रभारी पर कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। भाजपा नेताओं के कहने और लालगंज थानाध्यक्ष के माफी मांगने पर धरना समाप्त किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा युवा मोर्चा जिला मंत्री सोनू सिंह ने दो दिन पहले ही चौकी प्रभारी पर कार्रवाई न होने पर धरने की चेतावनी दी थी। खबर को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिसके बाद पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह ने संतनगर चौकी प्रभारी संतोष कुमार सिंह का स्थानांतरण अदलहाट थाना पर कर दिया।

एसपी ने इसके अलावा धौरहा चौकी प्रभारी उदय नरायण सिंह कुशवाहा को चौकी संत नगर प्रभारी और जमालपुर से स्थानांतरित कर सुनील कुमार को धौरहा चौकी का प्रभारी बनाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed