फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Children Unable to Explain Meaning of 'Good Morning'; Instructions Issued to Improve Quality of Education

Mirzapur News: गुड माॅर्निंग का अर्थ नहीं बता सके बच्चे, पढ़ाई की गुणवत्ता सुधारने का दिया निर्देश

Sun, 03 May 2026 01:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Children Unable to Explain Meaning of 'Good Morning'; Instructions Issued to Improve Quality of Education
- डीएम ने प्राथमिक विद्यालय खजुरी व आश्रम पद्धति विद्यालय का किया निरीक्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लालगंज। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने शनिवार को लालगंज के खजुरी स्थित प्राथमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण किए। निरीक्षण के दौरान कक्षा एक में 36 में से 20, कक्षा दो में 47 में से 17 और कक्षा पांच में 46 की जगह 42 छात्र मिले। जिलाधिकारी ने बच्चों से गुड मॉर्निंग का अर्थ पूछा लेकिन संतोषजनक उत्तर न मिलने पर शिक्षकों को पढ़ाई की गुणवत्ता सुधारने के निर्देश दिए।
इसके बाद उन्होंने परसिया स्थित जयप्रकाश नारायण आश्रम पद्धति विद्यालय का निरीक्षण किया। यहां कक्षा सात में स्मार्ट क्लास के माध्यम से अंग्रेजी व्याकरण पढ़ाया जा रहा था। जिलाधिकारी ने छात्रों से सिंधु घाटी सभ्यता से संबंधित प्रश्न पूछे, जिनका कुछ छात्रों ने सही उत्तर दिया। उन्होंने 12वीं के छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी करने, ट्रिपल आईटी व एनआईटी जैसी संस्थाओं में प्रवेश के लिए मार्गदर्शन देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


लहंगपुर स्थित साधन सहकारी समिति पर गेहूं खरीद का लिया जायजा
लालगंज। निरीक्षण के क्रम में डीएम लहंगपुर के साधन सहकारी समिति पर गेहूं खरीद की स्थिति का जायजा लिया। वहां शनिवार को सात क्विंटल गेहूं की खरीद की गई थी। डीएम ने किसान लाल बहादुर व संतोष दुबे से जानकारी ली। जिसपर किसानों ने संतोषजनक जवाब दिया। उन्होंने निर्देश दिया कि रविवार को भी क्रय केंद्र खोले जाएं। किसानों से गेहूं की खरीद की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed