फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Children's birthday will be celebrated in schools

परिषदीय स्कूलों में मनेगा बच्चों का जन्मदिन

Sun, 27 Mar 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो/ अमित कुमार तिवारी, मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमित कुमार तिवारी, मिर्जापुर Updated Sun, 27 Mar 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
Children's birthday will be celebrated in schools
सर्व शिक्षा अभियान
प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में छात्र-छात्राओं का अब जन्मदिन मनाया जाएगा। सरकार की ओर से यह कार्य बच्चों के जन्म-मृत्यु पंजीकरण के प्रति जागरूकता लाने के लिए शुरू किया जा रहा है।
विज्ञापन


इससे छात्र-छात्राओं को जन्म दिवस के बारे में जानकारी होगी तो वहीं दूसरी ओर अन्य गतिविधियों से कक्षा में सतत उपस्थिति बढ़ाने में भी सहायता मिलेगी। मध्याह्न भोजन योजना के तहत विशेष मीनू के अनुसार भोजन बनेगा। मुख्य सचिव आलोक रंजन की ओर से मंडलायुक्त और जिलाधिकारी को दिशा निर्देश जारी किया गया है।
विज्ञापन


प्रदेश के प्राथमिक, उच्च प्राथमिक विद्यालयों और कस्तूरबा गांधी विद्यालयों मेें पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं का जन्मदिन माह के अंतिम शनिवार को मध्यावकाश के बाद मनाया जाएगा। इसके लिए प्रत्येक माह में पड़ने वाली जन्मतिथि के बच्चों की कक्षावार और विद्यालय वार एक सूची तैयार की जाएगी। विद्यालय की बाहरी दीवार पर जन्मदिन मनाने की जानकारी अंकित करेंगे। समारोह के लिए अलग से धनराशि नहीं दी जाएगी। विद्यालय के संसाधनों से ही जन्मदिन मनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जन्मदिन पर शिक्षक, शिक्षिकाएं, विभागीय अधिकारी, ग्राम शिक्षा समिति, एसएमसी सदस्य तथा अभिभावक बच्चों को भेंट देकर प्रोत्साहित कर सकते हैं। इस अवसर पर तालियां बजवाना, सांस्कृतिक और खेलकूद कार्यक्रम का आयोजन कराया जा सकता है।


जारी निर्देश में कहा गया है कि जिला, ब्लॉक, तहसील स्तरीय अधिकारी कार्यक्रम में शामिल होकर बच्चों का उत्साहवर्धन करें। समारोह में शिक्षा विभाग के मंडलीय सहायक निदेशक बेसिक, डायट प्राचार्य, उप प्राचार्य, वरिष्ठ प्रवक्ता, बीएसए, बीईओ, जिला समन्वयक और सह समन्वयक भी बच्चों को प्रोत्साहित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed