फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Children held the form of Lakshmi and Ganesh

बच्चों ने धारण किया लक्ष्मी और गणेश का रुप

Wed, 18 Oct 2017 12:12 AM IST
mirzapur news
mirzapur news Updated Wed, 18 Oct 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
। धनतेरस पर स्कूलों में रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। बच्चों ने गणेश और लक्ष्मी का रूप धारण कर मन मोहा। कई स्कूलों में धनतेरस पर बच्चों ने रंगोली बना कर अपनी कला प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बच्चों को दीवाली का धार्मिक महत्व भी मनोहारी तरीके से बताया गया।
विज्ञापन

मुसफ्फरगंज स्थित एसएन पब्लिक स्कूल एंड हास्टल में भी धनतेरस पर मनोहारी कार्यक्रम आयोजित किया गया। बच्चों ने गणेश व लक्ष्मी का रूप धारण किया। छात्राओं ने आकर्षक रंगोली बनाई। डायरेक्टर राजेश सिंह ने धनतेरस और दिवाली का महत्व बताया। संस्कार पब्लिक स्कूल में बच्चों ने आतिशबाजी नहीं करने का संकल्प लेकर धनतेरस पर्व मनाया। बच्चों ने रंगोली बना कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। प्रबंधक अनंतराज भंडारी ने बच्चों को दिवाली का धार्मिक महत्व बताया। प्रधानाचार्य मनोज पांडेय ने कहा कि त्योहार हमारी सांस्कृतिक परंपरा का हिस्सा है। लक्ष्मण प्रसाद की गली स्थित वार्टन पब्लिक स्कूल में दिवाली उत्सव और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। फैंसी ड्रेस में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।  प्रधानाचार्य रश्मि श्रीवास्तव, आरती, प्रगति, आकांक्षा, अंकिता, नैंसी आदि रहे। धुंधीकटरा स्थित चिल किंडर गार्टेन एंड प्ले स्कूल के दीपावली महोत्सव  में रंगोली बनाई गई और लक्ष्मी पूजन किया गया। साथ ही एक दूसरे का दीवाली कार्ड का वितरण किया। पटाखे न जलाने का दृढ़ संकल्प लिया, जिससे पर्यावरण सुरक्षित किया जा सके। नगर के विजयपुरा भटौली रोड स्थित डॉ. सरला सर्राफ पब्लिक स्कूल में धनतेरस एवं दीपावली पर बच्चों ने गणेश लक्ष्मी का रूप धारण किया एवं उनकी पूजा अर्चना की। बच्चों ने विशाल रंगोली बनाई। दिवाली पर पटाखा नहीं जलाएं। इससे पर्यावरण को वायु एवं ध्वनि प्रदूषण से बचाया जा सके। राम पब्लिक स्कूल में बच्चों ने रंग बिरंगे दीपक जला कर खुशियां मनाया। बच्चों ने पटाखे नही बजाने का संकल्प लिया।  गिरधर चौराहा स्थित लिटिल फ्लावर स्कूल में बच्चों ने दीवाली मनाया। चेतगंज स्थित प्ले वे स्कूल में धनवंतरी एवं दीपावली का पर्व मनाया गया। छात्र-छात्राओं रंगोली बना कर त्योहार मनाया। धौरुपुर स्थित कमला नेहरू मेेमोरियल स्कूल में धनतेरस एवं दीवाली से पूर्व विभन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। दीपकों से स्कूल की सजावट की गई। तिवराने टोला स्थित गुडमार्निंग स्कूल में राष्ट्रीय पक्षी मोर की रंगोली बनाई गई । प्रधानाचार्य सावित्री पांडेय ने अध्यापिकाओं और बच्चों को पुरस्कृत किया ।
विज्ञापन


 बच्चों ने सीखा दीया बनाना
मिर्जापुर। महुवरिया स्थित किड्स इंटरनेशनल स्कूल में दीवाली धूमधाम से मनाई गई। कुम्हार ने बच्चों को दीया बनाना सिखाया। प्रबंधक इमरान खान ने बच्चों को उपहार दिया। उपहार पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। बच्चों ने हाथों में स्लोगन लेकर प्रदूषण रहित दीवाली मनाने का संदेश दिया। बच्चों ने हमारी धरती हम ही बचाएं, बिना पटाखे दिवाली मनाएं, खुशहाल दीवाली मनाएंगे पटाखे नही जलाएंगे, ग्रीन दीवाली क्लीन दीवाली, मिट्टी का दिया जलाए कुम्हार भैया को रोजगार दिलाएं। इस दौरान फरहीन जमाल, नाजनीन खां, साक्षी कुशवाहा, नीशु अग्रवाल, हनीफा बेगम, गुड़िया, जेबा खान, मानसी अग्रवाल, सौम्या चतुर्वेदी, मंजू, शीला, मनोज आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed