फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Child scientist shows their talent

बाल विज्ञानियों ने दिखाई प्रतिभा

Wed, 28 Oct 2015 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मिर्जापुर
अमर उजाला ब्यूरो, मिर्जापुर Updated Wed, 28 Oct 2015 12:54 AM IST
विज्ञापन
Child scientist shows their talent
तेइसवें राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस 2015 के जिला स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ सेठ द्वारका प्रसाद बजाज एजुुकेशन सेंटर में मंगलवार को हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ राजकीय इंटर कालेज के प्रधानाचार्य चंद्रमा प्रसाद ओझा और डा. केएन त्रिपाठी ने किया। बाल विज्ञानियों ने जूनियर वर्ग में 46 और सीनियर वर्ग में 56 प्रोजेक्ट प्रस्तुत किया। साथ ही मुख्य विषय मौसम और जलवायु पर अपने लघु शोध भी प्रस्तुत किया।
विज्ञापन


जूनियर वर्ग की टीम के प्रोजेक्ट का मूल्यांकन दक्षिणी परिसर के वैज्ञानिक डा. एसके गोयल, डा. एसएन सिंह, केबी के डा. अनिल कुमार पांडेय, डा. जेपी राम, डा बीडी अग्रवाल, डा. राम त्रिपाठी तथा डा. सुबेदार प्रसाद ने किया। प्रोजेक्ट का लिखित मूल्यांकन डा. केएन त्रिपाठी, डा. आरके आनंद ने किया।
विज्ञापन


जूनियर वर्ग में राहुल, विवेक तिवारी, अमर्त्य सिंह ने मौसम के कारण लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में प्रोजेक्ट को प्रस्तुत किया। वहीं सीनियर वर्ग में नैंसी अग्रवाल, पंकज चौरसिया, मोहन श्रीवास्तव, भगत सिंह, प्रद्युम्न, निधि जायसवाल, अनिकेत यादव ने अपने प्रोजेक्ट को प्रस्तु किया। जिला समन्वयक सुशील कुमार पांडेय ने कार्यक्रम की उपयोगिता के बारे में बताते हुए उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम का समापन सह राज्य समन्वयक डा आरपी मिश्र  ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed