Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Tableaux were taken out following the reunion of Ram and Bharat.

Mirzapur News: राम-भरत मिलाप के बाद निकलीं 21 झांकियां

Thu, 12 Nov 2026 12:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Tableaux were taken out following the reunion of Ram and Bharat.
चेतगंज बाजार में भरत मिलाप में शामिल झांकी।- सोशल मीडिया।
मिर्जापुर। भैया दूज पर बुधवार को कसरहट्टी स्थित दुर्गा देवी (सोनवर्षा) रामटेक में राम-भरत मिलाप के बाद भव्य शोभायात्रा निकाली गई। श्रीबाल भरत मिलाप समिति की ओर से निकाली गई करीब 21 झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।
विज्ञापन

शिव तांडव, जय जगन्नाथ और रावण की शिवभक्ति की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। इनके दर्शन के लिए सड़क किनारे से लेकर मकानों की छतों और बारजों तक लोगों की भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन

शोभायात्रा में श्रीगणेश, कीनाराम गद्दी, मां दुर्गा, शुंभ-निशुंभ वध, महिषासुर वध, होलिका दहन, मां काली, गंगा अवतरण, राधा-कृष्ण, शिव तांडव, छठी मइया, जय जगन्नाथ, मां विंध्यवासिनी, काशी विश्वनाथ, नीम करौली, भैरव जी और झांसी की रानी की झांकियां शामिल रहीं। अंत में नट कटइया की झांकी ने भी दर्शकों का ध्यान खींचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

झांकियां सोनवर्षा से निकलकर पेहटी चौराहा, तुलसी चौक, गुड़हट्टी, रामविलास चौराहा, बूढ़ेनाथ, त्रिमोहानी, बसनई बाजार, शहर कोतवाली, घंटाघर और पक्की सरैया होते हुए तुलसी चौक पहुंचीं, जहां शोभायात्रा संपन्न हुई।

इस दौरान पूर्व राज्यमंत्री कैलाशनाथ चौरसिया, समिति प्रबंधक राजकमल सिंह, कस्तूरचंद, विदुर कुमार, देवेंद्रनाथ, जगदंबा और अरविंद सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed