फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Child scientist selected for state level science model competition

Mirzapur News: राज्य स्तरीय विज्ञान माॅडल प्रतियोगिता के लिए बाल वैज्ञानिक चयनित

Sun, 19 Nov 2023 12:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Nov 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
Child scientist selected for state level science model competition
मिर्जापुर। नगर के महुवरिया स्थित राजकीय इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित मंडल स्तरीय बाल विज्ञान माॅडल प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हुआ। इसके बाद विजेताओं को प्रमाण पत्र वितरित किया गया।
विज्ञापन

मंडल स्तर पर सीनियर वर्ग में स्वास्थ्य उप विषय में तिवारी चिंकी संजय प्रथम तथा ओनाम सिंह द्वितीय स्थान पर रहे। जीवन पर्यावरण विषय में रिया चौरसिया प्रथम तथा आयुषी दुबे द्वितीय स्थान पर रहीं। कृषि उप विषय में प्रज्ञा पांडेय प्रथम व जैनब खान द्वितीय स्थान पर रहीं। संचार उप विषय में आंचल कुमारी प्रथम तथा शमशुद्दीन द्वितीय स्थान पर रहे। कंप्यूटर सोच में अंकित शुक्ला प्रथम तथा प्रवीण कुमार द्वितीय स्थान पर रहे। अध्यापक वर्ग में दयानंद मिश्र प्रथम स्थान पर रहे। जूनियर वर्ग में स्थिर माडल में प्रीति चौधरी प्रथम व सत्या द्वितीय स्थान पर रहे। जीवन पर्यावरण वर्ग में उत्तम पटेल प्रथम व अंश यादव द्वितीय स्थान पर रहे। कृषि वर्ग में शुहांजलि तिवारी प्रथम व नंदिनी द्वितीय स्थान पर रहीं। संचार उप विषय में श्रेयम विश्वकर्मा प्रथम स्थान पर रहे। क्रियाकारी माॅडल में स्वास्थ्य वर्ग में आदर्श कुमार प्रथम व स्नेहा द्वितीय स्थान पर हीं। जीवन पर्यावरण में निखिल कुमार अग्रहरि प्रथम तथा आकांक्षा प्रजापति द्वितीय स्थान पर रहीं। कृषि वर्ग में हरीश सिंह प्रथम व जुबैर अहसन द्वितीय स्थान पर रहे। संचार उप विषय में रतन प्रजापति प्रथम व अंकित पटेल द्वितीय स्थान पर रहे। कंप्यूटर सोच में गुड़िया साहू प्रथम व हिमांशु सिंह द्वितीय घोषित किए गए।
विज्ञापन

संचालन बृजेश यादव ने किया। जिला समन्वयक सुशील कुमार पांडेय ने बताया कि राज्य स्तर पर केवल मंडल से प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी ही राज्य स्तर बाल विज्ञान प्रदर्शनी में प्रतिभाग करेंगे। राज्य स्तरीय प्रदर्शनी 12,13,14 व 15 दिसंबर को मुरादाबाद स्थित पारकर इंटर कॉलेज में आयोजित होगी। विजेताओं को प्रमाण पत्र राजकीय इंटर काॅलेज के प्रधानाचार्य राजकुमार दीक्षित ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed