{"_id":"61f585978df7930300348892","slug":"child-killed-in-road-accident-three-injured-mirzapur-news-vns6359890137","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में बालक की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में बालक की मौत, तीन घायल
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के बेलहर गांव के पास शनिवार की दोपहर बाइक के धक्के से बालक की मौत हो गई। वहीं, भुइलीखास पहाड़ पर कार के धक्के से बाइक सवार सीआरपीएफ जवान समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
थाना क्षेत्र के अदलहाट-शेरवा मार्ग पर बेलहर गांव के पास गयासपुर गांव निवासी रामबिलास बिंद का आठ वर्षीय पुत्र आनंद खेल रहा था। इस बीच अदलहाट से शेरवां की ओर जा रही बाइक ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलावस्था में परिजन बालक को नरायनपुर स्थित एक प्राइवेट चिकित्सालय ले गए। जहां से उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। इलाज के लिए ले जाते समय बालक ने रामनगर बाईपास पर दम तोड़ दिया। परिजनों ने पुलिस को सूचना न देकर शाम को रैपुरिया घाट पर बालक का अंतिम संस्कार कर दिया।
सड़क हादसे की दूसरी घटना अदलहाट शेरवा मार्ग पर स्थित भुइलीखास पहाड़ पर दोपहर की है। रसूलपुर गांव निवासी सीआरपीएफ जवान चंद्रभान (35) पत्नी चांदनी व डेढ़ वर्ष के बच्चे के साथ दर्शन कर अदलहाट की ओर घर वापस लौट रहे थे। अदलहाट से शेरवां की ओर जा रही कार ने भुइलीखास पहाड़ के नीचे बाइक में टक्कर मार दी। इसमें बाइक चालक सीआरपीएफ जवान घायल हो गए। रास्ते से गुजर रहे गांव के युवक अनिल सिंह ने स्थानीय चिकित्सालय नराययनपुर में उन्हें भर्ती कराया। जहां सीआरपीएफ जवान व उसकी पत्नी का इलाज चल रहा है।