{"_id":"6037863b872b69742919febb","slug":"child-drown-in-ganga-during-taking-bath-in-mirzapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: गंगा में नहाने गया बच्चा डूबा, खोजबीन में जुटी एनडीआरएफ टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: गंगा में नहाने गया बच्चा डूबा, खोजबीन में जुटी एनडीआरएफ टीम
Thu, 25 Feb 2021 04:42 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 25 Feb 2021 04:42 PM IST
विज्ञापन
Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर जिले के कटरा कोतवाली क्षेत्र के शास्त्री ब्रिज के पास गुरुवार की दोपहर स्नान करते समय एक बच्चा डूब गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस बच्चे की खोजबीन में जुटी है। उसकी खोजबीन के लिए एनडीआरएफ को भी बुलाया गया है।
विज्ञापन
कटरा थाना क्षेत्र के महंत शिवाला निवासी प्रिंस(12) पुत्र सुरेश दोपहर में शास्त्री ब्रिज के नीचे गंगा नदी में स्नान करने गया था। गहरे जल में जाने से वह डूब गया। स्थानीय लोगों ने परिजनों और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस गोताखोरों की मदद से बालक की खोजबीन में जुट गई है। काफी देर तक खोजबीन के बाद उसका पता ना चलने पर एनडीआरएफ टीम को बुलाया गया है।
विज्ञापन