फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Child dies of snakebite

Mirzapur News: सर्पदंश से बालक की मौत

Wed, 11 Sep 2024 02:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2024 02:13 AM IST
विज्ञापन
Child dies of snakebite
पड़री। टेढ़ा गांव में सोमवार की रात मां व छोटी बहन के साथ चारपाई पर सो रहे बालक को सर्प ने डस लिया। परिजन झाड़-फूक कराने के बाद अचेत अवस्था में मंडलीय अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

टेढ़ा गांव निवासी राज नारायण का आठ वर्षीय पुत्र शिवम अपनी मां सुमन देवी व छोटी बहन प्रतिभा के साथ खाना खाने के बाद घर के सामने चारपाई पर सोया था। देर रात दो बजे शिवम को सर्प ने डस लिया। उसने रोते हुए बगल में सोई मां को जगाया। बताया कि उसे कुछ काट लिया है। उसी बीच मां सुमन की नजर चारपाई से दूर जा सांप पर पड़ी। परिजन उसे झाड़ फूंक के लिए ले गए। हालत में सुधार नहीं होने पर परिजन अचेत अवस्था में उसे मंडलीय अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पिता राजनारायण सूरत में एक फैक्ट्री में काम करते हैं। घटना के दौरान घर पर मौजूद नहीं थे। मां सुमन देवी ने बताया कि सोते समय पुत्र को सर्प ने डस लिया। झाड़-फूंक कराने के बाद अस्पताल ले जाने पर मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed