फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Child dies due to falling in well and drowning in canal

कुएं में गिरने से बालक व नहर में डूबने से किशोर की मौत

Mon, 21 Sep 2020 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Child dies due to falling in well and drowning in canal
पटेहरा/अदलहाट। मड़िहान थाना क्षेत्र के पटेहरा कला गांव में रविवार की सुबह कुएं पर स्नान करते गए बालक की पैर फिसलने से डूबकर मौत हो गई। वहीं अदलहाट थाना क्षेत्र के जरगो फीडर में स्नान करते समय किशोर गहरे जल में जाने से डूब गया। बालक और किशोर के शव को बाहर निकाला गया। मौत से दोनों के परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

मड़िहान थाना क्षेत्र के पटेहरा कला निवास कमलेश का नौ वर्षीय पुत्र विमल रविवार सुबह घर के बगल के कुएं में नहाने गया था। पानी खींचते समय पैर फिसलने से कूंए में गिर गया। बालक के गिरते ही कुएं पर नहा रही महिला गेना पत्नी शुकुरु ने शोर मचाया। शोर सुनकर परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद कुएं से बालक को बाहर निकाला। उसे पटेहरा पीएचसी ले गए। जहां देखते ही डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया । मृतक के पिता कमलेश ने बताया कि विमल घर के बाहर बैठ कर चना खा रहा था। मां घर का काम कर रही थी। पिता गांव में ही काम करने चला गया था तब तक किशोर कुएं पर नहाने चला गया। चना कुएं के जगत पर रख कर पानी खींचने लगा। अचानक पैर फिसलने से कुएं में गिर गया।
विज्ञापन

अदलहाट थाना क्षेत्र के पथरौरा गांव निवासी आठ वर्षीय लियाकत अली पुत्र आलम गीर रविवार को बच्चों के साथ जरगो फीडर में गांव के सामने स्नान कर रहा था। स्नान करते समय गहरे पानी में चला गया। इससे वह डूब गया। सभी बच्चे घर चले गये। परिजनों को उसके नहर में नहाने की जानकारी नहीं थी। पिता आटो चला कर दोपहर दो बजे घर आया तो लड़के के घर न रहने पर खोज बीन करने लगा। परिजनों ने शक के आधार पर नहर में खोजबीन किया तो थोङी देर बाद किशोर का शव नहर में सेवार में फंसा मिला। तीन भाइयों व एक बहन में लियाकत तीसरे नंबर पर था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed