फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Child dies due to drowning while bathing in Ganga

गंगा में स्नान करते समय बालक की डूबने से मौत

Mon, 06 Jun 2022 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jun 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Child dies due to drowning while bathing in Ganga
थाना क्षेत्र के पक्का घाट पर रविवार की सुबह स्नान करते समय एक बालक डूब गया। स्नान कर रहे परिवार के अन्य सदस्यों ने बाइक को गंगा नदी में न पाकर शोर मचाया। जिसके बाद स्थानीय गोताखोर तलाश में जुट गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। गोताखोरों ने खोजबीन कर तीन घंटे बाद दोपहर में बालक को बाहर निकाला। सीएचसी ले जाने पर डाक्टर ने मंडलीय अस्पताल भेजा। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

प्रयागराज जनपद के कोरांव थाना क्षेत्र के छणउलिया गांव से अंशुमान मिश्रा अपने परिवार व रिश्तेदारों समेत 14 लोगों को लेकर विंध्याचल मां विध्यवासिनी के दर्शन पूजन करने के लिए आए हुए थे। दर्शन पूजन करने के पूर्व परिवार के सभी सदस्य गंगा स्नान करने के लिए पक्का घाट पर पहुंचे। सभी लोग गंगा स्नान कर रहे थे। स्नान करते समय छह वर्षीय विनायक मिश्रा पुत्र अनुराग मिश्र पर किसी का ध्यान नहीं गया। स्नान करते समय विनायक मिश्रा डूब गया। बालक की डूबने की सूचना घाट पर मौजूद परिजनों ने शोर मचाया। शोर मचाने पर स्थानीय गोताखोर मौके पर पहुंचे। स्थानीय नाविक और गोताखोरों ने खोजबीन शुरु किया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। खोजबीन के दौरान डेढ़ बजे बालक को बाहर निकाला गया। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां से उसे मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बालक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed