Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Child dies due to car hit, jam

कार के धक्के से बालक की मौत, लगाया जाम

Wed, 29 Apr 2020 10:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
Child dies due to car hit, jam
कछवां। थाना क्षेत्र के बजरडीहा गांव में बुधवार की शाम को तेज रफ्तार जाईलो की टक्कर से छह वर्षीय बालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक फरार हो गया। पुत्र की मौत से मां बेहोश हो गई। आक्रोशित लोगों ने कछवां-चुनार मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष के समझाने पर आक्रोशित नहीं माने। घंटे भर बाद हादसा कर भाग रही गाड़ी को कछवां रोड से पकड़े जाने के बाद लोगों ने जांच समाप्त किया।
विज्ञापन

क्षेत्र के बजरडीहा गांव में निवासी सत्यम का छह वर्षीय पुत्र भोलू अपने घर सें सड़क पर सामान लेने के लिए जनरल स्टोर पर गया था। सामान लेकर वापस लौटते समय कछवां की तरफ से तेज रफ्तार से आ रही जाइलो ने टक्कर मार दिया। इससे भोलू की मौके पर ही मौत हो गई। आक्रोशित लोगों ने जाम लगा दिया। सूचना पर थानपाध्यक्ष मनोज सिंह मौके पर पहुंचे। घंटे भर बाद गाड़ी पकड़े जाने पर लोगों ने जाम समाप्त किया। बालक की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। भोलू दो बहनों का इकलौता भाई था। बहन 10 वर्षीय शिवानी व तीन वर्षीय सीखा भाई के गमगीन है। सत्यम बनारस में मजदूरी का कार्य करता है। लाकडाउन के चलते वह बनारस में ही रुका हुआ है। थानाध्यक्ष ने बच्चे के पिता को लाने के लिए यह गाड़ी बनारस में भेजा।
विज्ञापन

ट्रैक्टर से गिरकर महिला घायल
मिर्जापुर। अहरौरा थाना क्षेत्र के खोराडीह गांव के पास बुधवार की शाम ट्रैक्टर से गिरकर महिला घायल हो गई। क्षेत्र के सेमरा बरहो गांव निवासी 55 वर्षीय राजकुमारी खोराडीह गांव में मनरेगा का कार्य करने गई थी। शाम को ट्रैक्टर से वापस घर आ रही थी। रास्ते में ट्रैक्टर से गिरकर घायल हो गई। उसे उपचार के लिए सीएचसी ले जाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर उसे मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed