{"_id":"635d83761e40c476c96e7403","slug":"child-dies-by-drowning-in-ganga-mirzapur-news-vns681175387","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा में डूबकर बालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा में डूबकर बालक की मौत
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र के फतहां घाट पर शनिवार की शाम दोस्तों के साथ गंगा में स्नान करने गए बालक की डूबने से मौत हो गई। बालक के डूबने पर उसके साथी भाग गए। स्थानीय लोग डूबे बालक को निकालकर अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बालक को धक्का देकर गंगा में गिराने का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है।
रमईपट्टी निवासी ध्रुव तिवारी (12) पुत्र राजेश तिवारी शनिवार की शाम अपने साथियों के साथ एसपी आवास के सामने फतहां घाट पर गंगा में स्नान करने गया था। वहां वह गंगा में गहरे जल में जाने से डूब गया। उसके साथी वहां से बिना बताए भाग गए। उसकी साइकिल उसके घर के पास लाकर छोड़ दिए। उधर, बालक के डूबने पर घाट पर मौजूद लोगों ने गंगा में कूद कर उसे बाहर निकाला। पुलिस को सूचना देकर उसे उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दी। परिजनों को कहना था कि ध्रुव अपने साथियों के साथ गया था। घटना के बाद वे साइकिल घर पर छोड़कर चले गए। परिजनों ने आरोप लगाया कि ध्रुव को धक्का देकर गंगा में गिरा दिया। शहर कोतवाल अरविंद मिश्रा ने बताया कि 12 वर्षीय बालक अपने साथियों के साथ गंगा घाट पर स्नान करने गया था। उसके डूबने पर उसके साथी भाग गए। स्थानीय लोग उसे गंगा से निकालकर अस्पताल ले गए। वहां उसकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।