फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Chief Minister's advisor had darshan of Mother Vindhyavasini

Mirzapur News: मुख्यमंत्री के सलाहकार ने मां विंध्यवासिनी के किए दर्शन

Mon, 29 Jan 2024 02:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jan 2024 02:54 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister's advisor had darshan of Mother Vindhyavasini
विंध्याचल (मिर्जापुर)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सलाहकार अवनीश अवस्थी परिवार के सदस्यों के साथ रविवार को मां विंध्यवासिनी के दरबार में पहुंचे। गणेश द्वार से होते हुए गर्भगृह में पहुंचकर उन्होंने विधि-विधान से मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन किया।
विज्ञापन

दर्शन पूजन के पश्चात मंदिर की छत पर बने श्री विंध्य पंडा समाज के कार्यालय में अपने पोते राम और पोती अहिल्या का मुंडन संस्कार कराया। इसके बाद परिक्रमा पथ पर गरीबों, जरूरतमंदों और वृद्धजनों को कंबल और मिठाई वितरित की। अवनीश अवस्थी की पत्नी मालिनी अवस्थी ने बताया कि मां विंध्यवासिनी उनकी कुल देवी हैं। उनके परिवार में बच्चों के मुंडन संस्कार एवं अन्य मांगलिक कार्य माता के ही दरबार में होते हैं। इस दौरान जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन, एडीएम वित्त एवं राजस्व शिव प्रताप शुक्ला, नगर मजिस्ट्रेट विनय कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed