फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Chief Minister can inspect Vindhya Corridor with President

राष्ट्रपति के साथ मुख्यमंत्री कर सकते हैं विंध्य कारिडोर का निरीक्षण

Sat, 13 Mar 2021 08:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Mar 2021 08:58 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister can inspect Vindhya Corridor with President
मिर्जापुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 14 मार्च को जिले में आगमन हो रहा है। वे राष्ट्रपति के साथ ही सोनभद्र से आएंगे। माना जा रहा है कि वे अपने आगमन के समय विंध्य कॉरिडोर के तहत हो रहे कार्यों का भी निरीक्षण कर सकते हैं।
विज्ञापन

विंध्य कॉरिडोर के तहत बनने वाले परिक्रमा पथ के ध्वस्तीकरण के बाद सीएम पहली बार विंध्याचल आ रहे हैं। परिक्रमा पथ के लिए पूरे 50 फीट की चौड़ाई में ध्वस्तीकरण किया गया है। इसके साथ ही गलियों को चौड़ा करने के लिए भी रजिस्ट्री तीव्र गति से हो रही है। मुख्यमंत्री का जो आरक्षित समय है, माना जा रहा है कि उसी में वह तीन सौ 31 करोड़ के बजट वाले विंध्य कॉरिडोर के कार्य की प्रगति का जायजा ले सकते हैं। इसके लिए कई दिन पहले से ही तैयारी हो रही है। संभावना जतायी जा रही है कि प्रशासन कुछ और कार्यों के बारे में भी उनको अवगत करा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed