फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Chief Minister can go to Chandaipur or Nuwan in mirzapur

चंदईपुर या नुआंव जा सकते हैं मुख्यमंत्री

Tue, 25 May 2021 12:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 May 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister can go to Chandaipur or Nuwan in mirzapur
मिर्जापुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनपद में आगमन को लेकर मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र ने तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने डीआईजी जे रवींद्र, जिलाधिकारी प्रवीण कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह अधिकारियों के साथ विभिन्न स्थलों का भ्रमण कर तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया। साथ ही संबंधित अधिकारियों को समय रहते सभी तैयारियों को पूर्ण करने का निर्देश दिया। अपने निरीक्षणीय भ्रमण के दौरान मंडलायुक्त एवं जिलाधिकारी ने सिटी विकास खंड अंतर्गत ग्राम चन्दईपुर एवं नुआव पहुंचे। वहां पर उन्होंने भ्रमण कर साफ-सफाई, कराए जा रहे सैनिटाइजेशज का निरीक्षण किया तथा गांव में कोविड पाजिटिव मरीजों के घर जाकर उनके स्वास्थ्य के बारे जानकारी ली। तदुपरांत अधिकारियों ने एकीकृत कोविड-19 कंट्रोल रूम एण्ड कमांड सेंटर, मंडलीय अस्पताल में स्थापित आक्सीजन जनरेटर प्लांट एवं जिला अस्पताल के पुरुष एवं महिला वार्ड में भ्रमण कर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को बेहतर साफ-सफाई के निर्देश दिये गये। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी श्रीलक्ष्मी वीएस, अपर जिलाधिकारी (वि/रा) यूपी सिंह, नगर मजिस्ट्रेट विनय कुमार सिंह, अधिशाषी अभियंता कन्हैया झा के अलावा अन्य सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed