फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Chief Minister can come to Lalganj on eight

Mirzapur News: आठ को लालगंज में आ सकते हैं मुख्यमंत्री

Sun, 07 May 2023 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 May 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister can come to Lalganj on eight
मिर्जापुर। छानबे विधानसभा उपचुनाव के मद्देनजर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आठ मई को जिले के लालगंज क्षेत्र में गठबंधन प्रत्याशी के पक्ष में सभा को संबोधित करने आ सकते हैं। वे आठ मई को दोपहर बाद ढाई बजे लालगंज पहुंच सकते हैं। आधे घंटे तक वे जिले में रहेंगे। उनके आगमन को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन

इसी क्रम में जिलाधिकारी दिव्या मित्तल व पुलिस अधीक्षक संतोष मिश्रा ने शनिवार को बापू उपरौध इंटरमीडिएट कॉलेज परिसर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रस्तावित चुनावी सभा स्थल का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने निरीक्षण के दौरान हेलीपैड के स्थान को लेकर लोक निर्माण विभाग और तहसील स्तरीय अधिकारियों से विचार-विमर्श भी किया। हालांकि उन्होंने अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर निरीक्षण भी किया। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता, एसडीएम भरतलाल सरोज, तहसीलदार शशांक शेखर राय विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता अन्य अधिकारियों को व्यवस्था आदि के संबंध में जरूरी निर्देश भी दिया। इस दौरान नागेंद्र सिंह, हरिशंकर पटेल ,लाल बहादुर सिंह, जयप्रकाश उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed