फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Chauri - Chaura Shatabdi Festival will start from Prabhat Pheri

प्रभात फेरी से शुरू होगा चौरी- चौरा शताब्दी महोत्सव

Wed, 03 Feb 2021 09:13 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2021 09:13 PM IST
विज्ञापन
Chauri - Chaura Shatabdi Festival will start from Prabhat Pheri
मिर्जापुर। पथरहिया स्थित विकास भवन में बुधवार को चार फरवरी को आयोजित होने वाले चौरी-चौरा महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा की गई।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी अविनाश सिंह ने कहा कि सुबह साढ़े आठ बजे स्कूली बच्चे प्रभात फेरी निकालकर सुबह 10 बजे शहीद उद्यान पहुंचेंगे। यहां जनप्रतिनिधियों के अलावा मंडलायुक्त, जिलाधिकारी व अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में दीप प्रज्ज्वलित कर शहीदों की मूर्तियों पर माल्यार्पण किया जायेगा। इसके उपरांत स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं शहीदों के परिजनों को सम्मानित भी किया जायेगा। कार्यक्रम स्थल पर लोक गायिका उषा गुप्ता के द्वारा राष्ट्रीय गीत तथा लोक गायक शिव लाल गुप्ता के द्वारा देशगीत व स्वतंत्रता आंदोलन पर आधारित गीत प्रस्तुत किए जाएंगे। इस दौरान एलईडी प्रचार वाहन के द्वारा प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के उद्बोधन का सजीव प्रसारण लोग देख सकेंगे। मुख्य विकास अधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी को ग्रामीण क्षेत्र तथा ईओ नगर पालिका सहित सभी नगर पालिकाओं व नगर पंचायतों के अधिकारियों से अपने अपने क्षेत्र में सफाई अभियान चलाये जाने का निर्देश दिया। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी जिसे जो दायित्व सौंपा गया है वे पूरी मिम्मेदारी के साथ समय पर कार्य कराते हुए कार्यक्रम को सफल बनाएं। उन्होंने यह भी कहा कि कोविड-19 के अनुपालन हेतु जारी दिशा निर्देशो का भी पालन कराया जाए। बैठक में अपर जिलाधिकारी यूपी सिंह, जिला पंचायतराज अधिकारी अरविंद कुमार, जिला सूचना अधिकारी ओम प्रकाश उपाध्याय, ईओ नगर पालिका ओम प्रकाश, राजकीय इंटर कालेज के प्रधानाचार्य के अलावा अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed