मिर्जापुर। सीपीई स्टडी चैप्टर, सीआईआरसी ऑफ आईसीएआई की ओर से बजीराव कटरा में छह घंटे के सतत व्यावसायिक शिक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से बड़ी संख्या में चार्टर्ड अकाउंटेंट्स और सीए विद्यार्थियों ने भाग लिया तथा नवीन कर कानूनों एवं व्यावसायिक नैतिकता पर विशेषज्ञों के विचार सुने।
मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश राज्य कर विभाग के संयुक्त आयुक्त दिनेश दुबे रहे। उन्होंने कहा कि कर प्रशासन और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के बीच पारदर्शिता, विश्वास एवं व्यावसायिक ईमानदारी कर व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाती है। उन्होंने 22 सितंबर के बाद हुए बदलावों के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर विकास मिश्रा, अवनेंद्र सिंह, अमित मिश्रा आदि उपस्थित रहे।