फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Chants of 'Jai' echoed alongside auspicious songs during the Sita-Ram wedding.

Mirzapur News: सीता-राम विवाह में मंगलगीतों के साथ गूंजे जयकारे

Fri, 12 Jun 2026 12:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Chants of 'Jai' echoed alongside auspicious songs during the Sita-Ram wedding.
दीवानपुर स्थित सिद्धेश्वर महादेव मंदिर परिसर में चल रही रामकथा के चौथे दिन बृहस्पतिवार को धरम जी महाराज ने सीता-राम विवाह और एकादशी महात्म्य का प्रसंग सुनाया। उन्होंने कहा कि सीता-राम विवाह भारतीय संस्कृति में आदर्श दांपत्य, मर्यादा और पारिवारिक मूल्यों का प्रतीक है। वहीं, एकादशी व्रत आत्मसंयम, भक्ति और आध्यात्मिक उन्नति का मार्ग प्रशस्त करता है।
विज्ञापन

कथावाचक ने कहा कि भगवान शिव के धनुष को भंग करने के बाद राजा जनक ने माता सीता का विवाह श्रीराम के साथ कराया। जनकपुर में विवाह वैदिक मंत्रोच्चार, मंगलगीत और उत्सव के बीच हुआ। यह विवाह धर्म और मर्यादा के दो महान आदर्शों का संगम था। उन्होंने एकादशी व्रत की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि भगवान विष्णु को समर्पित यह व्रत मन और इंद्रियों के संयम का पर्व है। एकादशी व्रत रखने वाले में सकारात्मक विचारों का विकास होता है और भक्ति भाव मजबूत होता है। इस दौरान भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष संतोष दुबे, रंगीलाल, रमाकांत, रामचंद्र पटेल, विश्वास पटेल, अनामिका, साधना आदि मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed