फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Chaitra Navratri fair from today amidst incomplete preparation

अधूरी तैयारी के बीच चैत्र नवरात्र मेला आज से

Tue, 13 Apr 2021 12:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Apr 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
Chaitra Navratri fair from today amidst incomplete preparation
विंध्याचल। चैत्र नवरात्र मेला मंगलवार की रात से शुरू हो गया। अभी तक तैयारियों को अंतिम रूप नहीं दिया जा सका है। गंगा घाटों सहित विंध्य धाम क्षेत्र की गलियों में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। गंगा घाटों के किनारे कूड़ा करकट फैला हुआ है। इससे स्नान करने में भक्तों को परेशानी हो सकती है।
विज्ञापन

मेले की तैयारी एक पखवारे से अधिक समय से चल रही है, लेकिन विभागीय उदासीनता के कारण अभी तक तैयारी पूरी नहीं हो सकी है। नगर पालिका की ओर से सीवर व नालियों की सफाई तो दूर गलियों में झाड़ू तक नहीं लगवाया जा रहा है। विंध्याचल क्षेत्र की सड़कों और गलियों के साथ ही गंगा घाटों पर जगह-जगह गंदगी के ढेर लग गए हैं। इस वर्ष मुख्य मंदिर सहित अन्य मंदिरों के रंग-रोगन आदि का कार्य कराया नहीं गया है। पुरानी वीआईपी और न्यू वीआईपी मेन रोड पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए टेंट आदि लगाए गए हैं। लेकिन विंध्य धाम क्षेत्र की प्रमुख सड़कों पर गंदगी व्याप्त है। गंगा घाटों पर मजदूर लगवाकर साफ-सफाई कार्य कराया जा रहा है, लेकिन मजदूरों की संख्या कम होने से कार्य में तेजी नहीं आ पा रही है। गंगा घाट पर न तो मानक के अनुरूप विद्युत पोल लगाए गए हैं, न ही अस्थायी शौचालयों को मानक के हिसाब से बनवाया गया है। गंगा घाटों पर स्नानार्थियों की सुरक्षा के लिए बैरिकेडिंग तो कर दी गई है, लेकिन गंगा का जलस्तर घटने से पानी का बहाव भी कम है। जगह-जगह रेत पड़े हुए हैं। इससे स्नान करने में दर्शनार्थियों को दिक्कत हो सकती है। मां विंध्यवासिनी मंदिर परिक्रमा पथ में जगह जगह बैरिकेडिंग तो की गई है, लेकिन कई स्थानों पर छांव की व्यवस्था नहीं की गयी है। जिससे तेज धूप में श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

-----
नालियों से निकला मलबा पटरियों पर
विंध्याचल। चैत्र नवरात्र मेला में साफ-सफाई का दावा कर रहे नगर पालिका प्रशासन के तैयारियों की पोल खुल गई। मेला मंगलवार से शुरू हो रहा है लेकिन पूरे विंध्याचल क्षेत्र में साफ-सफाई तक नहीं हो पाई है। सफाई के नाम पर नगर पालिका परिषद के सफाईकर्मियों ने नालियों से निकली गंदगी सड़क की पटरियों और लोगों के घरों व दुकानों के सामने छोड़ दिया है। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मंदिर व गंगाघाट की ओर जाने वाली गलियों व सड़कों पर झाड़ू तक नहीं लगवाया जा रहा है। जिससे विंध्याचल वासियों में रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed