{"_id":"9f04dd96eb0007db41a06e233cd1719f","slug":"chad-shutter-three-stores-millions-stolen-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दूकानों का शटर चाड़ लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दूकानों का शटर चाड़ लाखों की चोरी
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
Updated Sun, 10 Jan 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के अघवार चौराहे पर ताबड़तोड़ चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए चोरों ने शुक्रवार की रात तीन दूकानों का शटर चाड़कर लाखों रुपये का जेवरात, नगदी समेत अन्य सामान चुरा ले गए।
सुबह एक साथ तीन दूकानों में चोरी होने की खबर लगते ही हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे दूकानदारो ंने थाने में तहरीर दी। तहरीर मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन कर लौट गई।
चपगहना गांव निवासी शैलेश कुमार मौर्या पुत्र मुन्नूलाल ने अघवार चौराहे पर मेडिकल की दूकान खोला है। प्रतिदिन की भाति शुक्रवार की रात वह दूकान बंद कर घर चले गए।
विज्ञापन
देर रात पहुंचे चोरों ने दूकान का शटर चाड़कर अंदर घुस गए और काउंटर में रखा पांच हजार रुपया व लगभग 50 हजार रुपये का सामान चुरा ले गए। चोरी किए गए सामानों चवनप्रास समेत अन्य सामान ले गए।
इसी तरह शहर कोतवाली क्षेत्र के बुंदेलखंडी मोहल्ला निवासी हरिशंकर सेठ ने अघवार चौराहे पर सराफा की दूकान खोला है।
इनके दूकान का भी चोरों ने शुक्रवार की रात ही शटर चाड़कर अंदर घुस गए और तिजोरी तोड़ने का प्रयास किया।
असफल होने पर आरोपी काउंटर में रखा एक लाख रुपये के चांदी का जेवरात, तीन हजार रुपये नगद समेत अन्य सामान उठा ले गए।
इसी तरह कटरा कोतवाली क्षेत्र के भैसहिया टोला निवासी रामनरेश सोनी ने भी अघवार में आभूषण की दूकान खोला हुआ है। इनके दूकान का भी चोर शटर चाड़कर 50 हजार का आभूषण व ढाई हजार रुपया नगदी चुरा ले गए।
बताते चलें वर्ष 2015 में पड़री बाजार स्थित दस दूकानों का शटर चाड़कर चोर आठ लाख रुपये की चोरी कर ले गए थे। इसी प्रकार जनवरी 2015 में 22 लोगों का शटर चाड़कर दस लाख रुपये से अधिक की चोरी कर ले गए थे।
जिसका खुलासा अभी तक पड़री पुलिस नहीं कर पाई है।