फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Certificate given to newly elected officials

नवनिर्वाचित पदाधिकाकारियों का दिया प्रमाण पत्र

Fri, 24 Dec 2021 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Certificate given to newly elected officials
मिर्जापुर। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन का चुनाव होने के बाद बृहस्पतिवार को नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बार सभागार में निर्वाचन अधिकारी विनोद कुमार सिंह प्रथम, सह निर्वाचन अधिकारी सोमेश्वर मिश्र व खालिद रहमानी के देखरेख में प्रमाण पत्र का वितरण किया गया।
विज्ञापन

वर्तमान अध्यक्ष प्रकाश नाथ उपाध्याय और सचिव पंकज श्रीवास्तव ने निर्वाचन अधिकारी को उनके पारदर्शी, सुव्यवस्थित व शांतिपूर्ण निर्वाचन के लिए आभार जताया। निर्वाचन अधिकारी विनोद सिंह प्रथम ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया और उनको निर्वाचन प्रमाण पत्र वितरित किया। इसमें अध्यक्ष जटाधर द्विवेदी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेश सिंह, कनिष्ठ उपाध्यक्ष इरशाद अहमद, सचिव राम सागर सरोज, उप सचिव सामान्य पद पर विमल चंद यादव, उप सचिव प्रशासन पद पर अभिनंदन मिश्र, उप सचिव प्रकाशन पद पर शमीम सिद्दीकी, पुस्तकालयाध्यक्ष पद पर विष्णु सिंह, वाटिका अध्यक्ष पद पर धनेश्वर गुप्ता, निर्वाचन अधिकारी अजय सिंह, कोषाध्यक्ष पद पर विजेंद्र प्रसाद, लेखा निरीक्षक पद पर कोमल कुमार, सदस्य कार्यकारिणी (20/10) विजय शंकर दुबे, शिव कुमार सिंह, धीरेंद्र कुमार सिंह, अमरेश चंद्र पांडेय- द्वितीय, इंद्र बहादुर बिंद, सदस्य कार्यकारिणी (15/7) अशोक कुमार यादव, सुनील कुमार जायसवाल, सदस्य कार्यकारिणी (5/3) अजय कुमार यादव, त्रिपुरारी उपाध्याय को प्रमाण पत्र वितरित किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता आनंद स्वरुप श्रीवास्तव, कमलेश पाठक, शशांक शेखर चतुर्वेदी, धीरेंद्र कुमार सिंह, आशुुतोष अग्रवाल, अभय शुक्ला, शैलेंद्र कुमार सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed