फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Celebrate Holi and Shab-e-Barat in a cordial environment

सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं होली व शब-ए-बरात

Sun, 13 Mar 2022 07:04 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 07:04 PM IST
विज्ञापन
Celebrate Holi and Shab-e-Barat in a cordial environment
मिर्जापुर। शहर कोतवाली परिसर में रविवार को शांति समिति की बैठक हुई। इसमें अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व शिव प्रताप शुक्ला, अपर पुलिस अधीक्षक नगर संजय वर्मा, नगर मजिस्ट्रेट विनय कुमार सिंह व क्षेत्राधिकारी नगर प्रभात राय द्वारा आगामी होली के त्योहार व उसी दिन शब-ए-बरात और जुमे की नमाज दोनों होने के कारण लोगों से शांति और सौहार्द में त्योहार मनाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

अधिकारियों ने शहर की शांति व्यवस्था कायम रखते हुए त्योहारों की महत्ता के दृष्टिगत जरूरी दिशा निर्देश प्रदान किया। व्यापारी नेता शत्रुघ्न केसरी ने जनपद की गंगा जमुनी संस्कृति और आपसी भाईचारे का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करते हुए दोनों समुदाय के लोग अमन और शांति पूर्ण तरीके से अपने-अपने त्योहारों को मनाएंगे। बैठक में दुर्गा प्रसाद चौधरी, नारायण अग्रवाल, अजय जायसवाल, मनोज जैन, ध्रुव अग्रवाल, प्रमोद कुमार द्विवेदी, अनिल गुप्ता, जहीर खान आदि रहे।
विज्ञापन

ड्रमंडगंज । पुलिस क्षेत्राधिकारी उमाशंकर सिंह की अध्यक्षता में रविवार को ड्रमंडगंज चौकी परिसर में पीस कमेटी की बैठक संपन्न हुई। बैठक में बोलते हुए सीओ ने कहा कि होली के नाम पर शराब पीकर हुड़दंग मचाने की छूट कत्तई नहीं दी जाएगी। बैठक में क्षेत्रीय लोगों से हालचाल के दौरान उन्होंने कहा कि होली आपसी भाईचारे का पर्व है। इस लिए सभी लोग शांतिपूर्ण वातावरण के साथ होली का त्योहार मनाएं। इस अवसर पर चौकी प्रभारी रामबहादुर राय, कौशलेंद्र गुप्ता, सुरेश केसरी, शिव गोविंद चौरसिया, बावन दास केसरी, आदित्य तिवारी, कैलाशनाथ केसरी, भानु तिवारी, अशफाक अहमद, संजीव केसरी, धीरज मिश्र, संजय सिंह, लवकुश केसरी, इमरान खान, संते कोल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अदलहाट, थाना परिसर में रविवार को दोपहर बाद होली व ओबेराय त्योहार के मद्देनजर उपजिलाधिकारी चुनार सुनील कुमार पटेल व क्षेत्राधिकारी चुनार रामानंद राय की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक को उपजिलाधिकारी चुनार ने संबोधित करते हुए कहा यह दोनों त्योहार आपसी भाई चारे का पर्व है। इसे आपस मे मिलकर शांतिपूर्ण सौहार्द मे मनाएं। क्षेत्राधिकारी चुनार ने कहाकि मादक पदार्थों का सेवन कभी नहीं करें। इस अवसर पर थाना प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार तिवारी, चौकी प्रभारी नरायनपुर बीपी सिंह,उप निरीक्षक अशोक सिंह, इरफान अली, अब्दुल कलाम अंसारी, आसिम मास्टर, पप्पू सिंह,लक्ष्मी गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed