फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Celebrate Baravafat amidst peace and harmony

Mirzapur News: शांति और सौहार्द के बीच मनाएं बारावफात

Sun, 24 Sep 2023 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Sep 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
Celebrate Baravafat amidst peace and harmony
कोतवाली में ईद मिलादुन्नबी के मद्देनजर शनिवार को पुलिस उपाधीक्षक उमाशंकर सिंह की अध्यक्षता में शांति कमेटी की बैठक हुई। इसमें पुलिस उपाधीक्षक ने लोगों से जुलूस के बारे में जानकारी ली। समुदाय के लोगों ने बताया कि नगर में दरगाह शरीफ, लाल दरवाजा और चिकाने मस्जिद से जुलूस निकाले जाएंगे। कोतवाल संजीव कुमार सिंह ने लोगो से शांति पूर्वक जुलूस निकालने के लिए कहा। इस दौरान वकील अहमद, नियाज अहमद, मो. नसीम खान, मुबारक अली, शब्बीर अहमद,गयासुद्दीन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

जमालपुर : बारावफात एवं गणेश पूजन त्योहार में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक हुई। सीओ उमाशंकर सिंह ने लोगों को शांतिपूर्वक जुलूस आदि निकालने को कहा। थाना अध्यक्ष रामनारायन राम ने आने वाले त्योहारों को सौहार्द व भाईचारे के साथ मनाने की अपील की। बैठक में अनिल कुमार सिंह, नरसिंह चौहान, रामजन्म कुशवाहा, अनिल सिंह, मनीष मौर्या आदि मौजूद रहे। ड्रमंडगंज : थाना परिसर में एसडीएम लालगंज भरतलाल सरोज की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक हुई। एसडीएम और सीओ लालगंज मंजरी राव ने लोगों से सौहार्द व भाइचारे के साथ बारावफात मनाने की अपील की। इस दौरान थानाध्यक्ष जितेंद्र सरोज, भरत राय, अवधेश सिंह, ग्राम प्रधान कौशलेंद्र गुप्ता, सियाराम मिश्र, अरूण मिश्र, भानू तिवारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed