फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   CDO warns on in complete construction

धूरे पीएम आवासो पर विफरे सीडीओ, सचिवों को लगाई फटकार

Mon, 10 Aug 2020 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
CDO warns on in complete construction
हलिया। विकास कार्यों में धीमी प्रगति सीडीओ ने न सिर्फ नाराजगी जताई बल्कि विकास कार्यों में शिथिलता बरतने वाले टीए व सचिवों को कड़ी फटकार लगाते हुए सेवा समाप्त किए जाने की चेतावनी दी। मुख्य विकास अधिकारी अविनाश सिंह सोमवार को हलिया विकास खंड सभागार में ग्राम पंचायतवार विकास कार्यो की समीक्षा कर रहे थे।
विज्ञापन

हलिया ब्लाक मुख्यालय पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी टीए तथा ग्राम सचिवों के साथ अलग अलग बैठककर कराए गए विकास कार्यों की जानकारी ली। सीडीओ ने विकास कार्यों में तेजी लाते हुए समय से पूरा कराए जाने का निर्देश दिया। सीडीओ ने विकास खंड के अधूरे पड़े 86 प्रधानमंत्री आवासों को किसी भी दशा में 31 अगस्त तक पूरा कराने के निर्देश दिया। बैठक के दौरान उन्होंने विकास खंड क्षेत्र में बन रहे कैटलशेड, सामुदायिक शौचालय, पोल्ट्री फार्म आदि के निर्माण में तेजी लाते हुए पारदर्शिता के साथ काम कराने की हिदायत दी। सीडीओ ने कहा कि शासन की ओर से गरीब कल्याण रोजगार अभियान के तहत प्रत्येक गांवों में पांच सबसे गरीब परिवारों का चयन कर उन्हें शासन की योजनाओं से जोड़ने के लिए प्रत्येक ग्राम सचिवों को निर्देश दिया। विकास खंड में कैटल शेड, बकरी शेड, पोल्ट्री फार्म आदि का जिन ग्राम पंचायतों में काम पूर्ण हो गया वहां के संबंधित टीए को तीन दिन के भीतर जियो टैग कराने का निर्देश दिए। टीए संतोष तिवारी व भरत दुबे को विकास कार्यों में लापरवाही बरतने पर कड़ी फटकार लगाते हुए समय से कार्यों को पूरा कराने के लिए कहा। विकास खंड के अधूरे पड़े 86 प्रधानमंत्री आवासों तथा अधूरे कामों को 31 अगस्त तक पूरा कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कैटल शेड, बकरी शेड, पोल्ट्री फार्म, हार्वेस्टिंग, वाटर कंजरवेशन आदि के कामों को मनरेगा के तहत अधिक से अधिक श्रमिकों को लगाकर कराने के लिए निर्देश दिया। उन्होंने प्रत्येक गांवों में प्रतिदिन 60 मजदूरों को मनरेगा के तहत काम उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। बैठक में पीडी ऋषिमुनी उपाध्याय, बीडीओ नंदलाल कुमार, एडीओ पंचायत पीयूष दुबे, एपीओ मनरेगा ज्ञान सिंह, राजेंद्र प्रसाद बिंद समेत अन्य सचिव व तकनीकि सहायक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed