{"_id":"63ebdc57f202604bbc003725","slug":"cbse-exam-will-start-with-painting-subject-mirzapur-news-vns698640232-2023-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिर्जापुर: पेंटिंग विषय से शुरू होगी सीबीएसई की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिर्जापुर: पेंटिंग विषय से शुरू होगी सीबीएसई की परीक्षा
विज्ञापन
सीबीएसई की 10वीं तथा 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी से शुुरू हो रही हैं। पहले दिन 10वीं की पेंटिंग विषय की परीक्षा है जो जिले में केवल भुजवा की चौकी स्थित लायंस पब्लिक स्कूल में होगी। इसमें 20 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
इस बार सीबीएसई की 10वीं तथा 12 की परीक्षा में 13 परीक्षा केंद्रों में 10689 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसमें मिर्जापुर में आठ परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जबकि भदोही में पांच परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। मिर्जापुर में 6912 और भदोही में 3817 परीक्षार्थी परीक्षा के लिए पंजीकृत हैं। इसमें मिर्जापुर में 10वीं में 3730 तथा 12वीं में 3142 परीक्षार्थी शामिल हैं।
इसी प्रकार भदोही में 10वीं में 2131 तथा 12वीं में 1686 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। सीबीएसई की सिटी कोआर्डिनेटर व डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य कंचन श्रीवास्तव ने बताया कि मुख्य विषयों की परीक्षाएं 20 फरवरी से होंगी। पहले दिन 12वीं की हिंदी विषय की परीक्षा है। उन्होंने बताया कि सभी परीक्षार्थियों को अपने परीक्षा केंद्र तक अधिकतम सुबह 10 बजे तक पहुंच जाना है। सुबह 10 बजे के बाद उनको परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश नहीं मिलेगा। परीक्षा साढ़े दस बजे से शुरू होंगी।