फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Cash, jewelery and bell stolen by breaking the lock of Hanuman temple

Mirzapur News: हनुमान मंदिर का ताला तोड़कर नकदी, आभूषण व घंटा चोरी

Tue, 29 Aug 2023 12:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Aug 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
Cash, jewelery and bell stolen by breaking the lock of Hanuman temple
पटेहरा। थाना क्षेत्र के मझारी गांव स्थित हनुमान मंदिर से रविवार की रात चोर मूर्ति पर लगे गहने, पीतल का घंटा, गदा, दान पेटिका से नकदी आदि निकाल ले गए। सोमवार को सुबह चोरी की घटना की जानकारी होने पर पुजारी ने ग्राम प्रधान को सूचना दी। सूचना पर ग्राम प्रधान ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

संतनगर थाना क्षेत्र के मझारी गांव स्थित हनुमान मंदिर व आवासीय कुटिया का रविवार की रात ताला काटकर चोर लगभग 55 किलो भार का पीतल का घंटा, हनुमान जी की प्रतिमा पर लगी चांदी की आंख, चांदी का मुकुट, पीतल का गदा, तांबे का बर्तन, दान पेटिका से नकदी और साउंड मशीन का पूरा सेट उठा ले गए। प्रतिदिन की भांति सोमवार को सुबह गांव के नरेश पटेल जब मंदिर में पूजा करने पहुंचे तो वहां का दृश्य दंग रह गए।
विज्ञापन

नरेश पटेल ने बताया कि मंदिर में हनुमान की चांदी की आंख तक चोर निकल ले गए। ग्रामीणों का कहना था कि चोर अब मंदिरों को अपना निशाना बना रहे हैं। ग्राम प्रधान आरती देवी ने संतनगर थाने में तहरीर देकर चोरी की घटना का खुलासा करने की मांग की। थानाध्यक्ष राम नारायण राम ने बताया कि चोरी की सूचना मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed