फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Cash and jewellery stolen by locking the room from outside

Mirzapur News: कमरे को बाहर से बंद कर नकदी और गहनों की चोरी

Sun, 03 Aug 2025 12:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Aug 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Cash and jewellery stolen by locking the room from outside
चोरी के बाद बिखरा सामान : संवाद - फोटो : news
कलवारी। राजगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम सभा रैकरा में शुक्रवार रात घर में घुस कर चोरों ने सात लाख के गहने चुरा ले गए। चोरों ने चोरी से पहले सो रहे लोगों के कमरे को बाहर से बंद कर दिया। दरवाजा बंद होने पर मकान मालिक ने फोन कर ग्रामीणाें को बुलाकर कमरा खोलवाया तो चोरी का पता चला।
विज्ञापन

क्षेत्र के रैकरा गांव निवासी शिवनारायण घर में शुक्रवार रात परिवार के साथ सोए हुए थे। देर रात एक बजे चोर दीवारों पर चढ़कर सीढ़ी के रास्ते घर में घुसे। परिजनों को सोते देख उनको कमरे को बाहर से बंद कर दिया। आवाज होने पर घर के सदस्य उठे तो देखे कि उनका दरवाजा बाहर से बंद है। उन्होंने ग्रामीणों को फोन कर बुलाया लेकिन जब तक ग्रामीण आए तब तक चोर जा चुके थे। दरवाजा खोलने पर परिवार के सभी लोग उठ गए। परिजनों ने देखा तो कमरे में रखा बक्सा खुला है सामान बिखरा पड़ा है। शिवनारायण ने चोरी की सूचना थाने पर दी। मौके पर राजगढ़ थानाध्यक्ष रणविजय सिंह ने डाग स्क्वायड टीम के साथ पहुंचे जांच की। गृह स्वामी शिव नारायण ने बताया कि कुछ महीने पहले उनकी बेटी की सगाई हुई थी। बताया कि घर में आठ सोने की अंगूठी, दो सोने की चेन, चार जोड़ी पायल समेत सात लाख का गहना चोरी हुआ है। राजगढ़ पुलिस ने फॉरेंसिक टीम, डॉग स्क्वायड, क्राइम ब्रांच के साथ जांच की। थानाध्यक्ष राजगढ़ रणविजय सिंह ने कहा कि चोरी के मामले की जांच की जा रही है। जल्द आरोपियों को पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed