{"_id":"6578afbcb237a3e925091b47","slug":"cash-and-jewelery-stolen-from-bjp-leaders-house-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-9659-2023-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: भाजपा नेता के घर से नकदी और आभूषण चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: भाजपा नेता के घर से नकदी और आभूषण चोरी
विज्ञापन
जिगना। थाना क्षेत्र के रन्नोपट्टी गांव में भाजपा के छानबे मंडल इकाई के अध्यक्ष सुजीत मोदनवाल के घर से सोमवार की रात चोर बैग में रखे 22 हजार रुपये नकद और कीमती आभूषण उठा ले गए। रात में चोरी की जानकारी होने पर परिजनों ने चोर को दौड़ाया, परंतु वे भागने में सफल रहे। सूचना पर क्षेत्राधिकारी लालगंज मंजरी राव व थानाध्यक्ष चंद्र प्रकाश पांडेय ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की।
जिगना थाना क्षेत्र के मिर्जापुर-प्रयागराज मार्ग पर स्थित रन्नोपट्टी गांव में भाजपा के मंडल अध्यक्ष सुजीत मोदनवाल का मकान है। आगे के हिस्से में दुुकान और पीछे आवास है। सोमवार को शाम को भोजन करने के बाद सुजीत कुमार व उनके पुत्र विष्णुकांत एक कमरे और पत्नी शकुंतला देवी व पुत्री सोनी दूसरे कमरे में सोई थीं। सोमवार की रात एक से डेढ़ बजे के आस-पास एक चोर पीछे से छत के रास्ते से नीचे उतरा। एक कमरे रखे सामान को खोजने लगा। उसी कमरे में बैग था, जिसमें दो सोने की जंजीर व तीन सोने की अंगूठी तथा 22 हजार रुपये रखे थे। बैग लेकर चोर जाने लगा तो शकुंतला देवी उठ कर बैठ गईं। चोर ने हाथ जोड़ कर नमस्कार किया और मुंह पर अंगुली रख कर चुप रहने का संकेत किया। शकुंतला ने पास में सोई पुत्री सोनी को आवाज लगाई तो चोर शकुंतला को एक चाटा मारते हुए भागने लगा। पुत्री सोनी शोर मचाते हुए पकड़ने का प्रयास किया तो धक्का देते हुए चोर उसी रास्ते से भाग निकला। उधर, शोर सुन दूसरे कमरे में सोए सुजीत व पुत्र विष्णुकांत भी दौड़े, लेकिन तब तक चोर भाग गया। सुजीत ने जिगना थाने में चोरी की घटना की तहरीर दी। थानाध्यक्ष चंद्रप्रकाश पांडेय ने पुलिस फोर्स के साथ मौके पर जाकर छानबीन की। थानाध्यक्ष चंद्रप्रकाश पांडेय ने बताया कि तहरीर मिली है। घटना की जांच की जा रही है।