फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Cash and goods stolen from two shops in the same village

Mirzapur News: एक ही गांव में दो दुकानों से नकदी और सामान चोरी

Tue, 13 Feb 2024 02:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Feb 2024 02:53 AM IST
विज्ञापन
Cash and goods stolen from two shops in the same village
पड़री। थाना क्षेत्र के पथरहा गांव में रविवार की रात चोर ने एक मेडिकल एजेंसी और एक कपड़े की दुकान का ताला तोड़ कर नकदी, लैपटाप, कपड़े आदि सामान उठा ले गए। सोमवार को सुबह चोरी की जानकारी होने पर दुकान मालिकों ने पीआरवी-112 को सूचना देकर पड़री थाने में तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

पथरहा गांव निवासी मनीष सिंह की घर से 50 मीटर दूर मेडिकल की दुकान है। उन्होंने बताया कि रविवार की रात वे आठ बजे दुका बंद कर घर में सोने चले गये। चोर ताला तोड़ कर दुकान में रखे लैपटाप, चार्जर और दराज में रखे 16 हजार रुपये निकाल ले गए। रात में ही चोर पथरहा गांव निवासी डाॅ. बच्चन सिंह के कपड़े की दुकान से कीमती सामान उठा ले गए। बच्चन सिंह घर से 100 मीटर दूर हाइवे पर कपड़ा की दुकान खोले हैं। उन्होने बताया कि चोर दुकान का ताला तोड़कर तीन हजार रुपये नकद, गंजी, छोटे बच्चों के कपड़े, ब्लेजर, टी-शर्ट और साड़ी करीब 80 हजार रुपये मूल्य का सामान उठा ले गए। थानाध्यक्ष बीरेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed