फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Cases of entrepreneurs should be disposed of within the time limit: Divisional Commissioner Cases of entrepreneurs should be disposed of within the time limit: Divisional Commissioner

समय सीमा के अंदर उद्यमियों के मामले निस्तारित किए जांए: मंडलायुक्त

Tue, 28 Sep 2021 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Sep 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Cases of entrepreneurs should be disposed of within the time limit: Divisional Commissioner Cases of entrepreneurs should be disposed of within the time limit: Divisional Commissioner
मिर्जापुर। मंडलीय उद्योग बंधु की बैठक में कालीन उद्यमियों ने विदेशों में प्रदर्शन के दौरान छूट की मांग की। साथ ही बिजली पानी की व्यवस्था दुरुस्त किए जाने की मांग रखी। उद्यमियों के लिए धन आड़े न आए इसके लिए मंडलायुक्त ने तीनों जनपद के एलडीएम को दो अक्तूबर के बाद अपने-अपने जनपद में लोन मेला लगाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

सोमवार को कार्यालय सभागार में मंडलीय उद्योग बंधु की बैठक हुई। इसमें आयुक्त विंध्याचल मंडल योगेश्वर राम मिश्र ने उद्यमियों से जुड़े मामलों का निस्तारण तय सीमा के अंदर किए जाने का निर्देश अधिकारियेां को दिया। बैठक में भदोही से शामिल हुए ज्यादातर उद्यमियों ने अपनी-अपनी समस्याएं रखी। उद्यमियों ने दरी, कार्पेट, सड़क सुधार, विद्युत सुधार, बैंक से संबंधित मामले, निर्यात भुगतान, विदेशों में वेयर हाउस तथा विदेशों में कालीन प्रदर्शनी में छूट दिए जाने के साथ ही भदोही में सिधवन रोड, खम्हरिया में बिजली, चुनार में इंडस्ट्री के लिए वन विभाग की सीमा की सड़क मरम्मत योजनाओं पर चर्चा की। निवेश मित्र से जुड़े विभाग को समय सीमा के अंतर्गत उद्यमियों के प्रकरण निस्तारित करने को कहा। भदोही नगर पालिका में जल निकासी समस्या तथा नगर के उत्तर वरुणा नदी पर पुल निर्माण के संदर्भ में संबंधित विभाग से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि अक्तूबर से पुल का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। बैठक में पुलिस उप महानिरीक्षक आरके भारद्वाज, संयुक्त आयुक्त उमेश सिंह, उपायुक्त उद्योग वीके चौधरी, डीएफओ पीएस त्रिपाठी, जिला कृषि अधिकारी पीके प्रजापति, एलडीएम कुमार अजय के अलावा मिर्जापुर, भदोही व सोनभद्र से आए दरी, कालीन निर्यातक समेत अनेको उद्यमी मौजूद रहे।
विज्ञापन

इनसेट
मंडलीय उद्योग बंधु की बैठक में छाए रहे निम्न मुद्दे
- मंडल में सड़को के सुधार।
- उद्योग क्षेत्र में निर्बाध बिजली आपूर्ति।
- निर्यात के लिए बैंको द्वारा ऋण वितरण।
- निर्यात भुगतान।
- विदेशों में वेयर हाउस खोले जाने।
- विदेशों में आयोजित कालीन प्रदर्शनी में छूट दिए जाने।
इनसेट
उद्योग बंधु की बैठक में समस्याएं तो उठाई जाती है। लेकिन अधिकतर मामले लंबित रह जाते हैं। इंडस्ट्रियल स्टेट के लिए सेल्फ फीडर की मांग वर्षो से चली आ रही है। शासन से पैसा भी स्वीकृत हो गया है, इसके बावजूद आज तक सेल्फ फीडर की स्थापना नहीं कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अमरनाथ पांडेय, अध्यक्ष मिर्जापुर इंडस्ट्रियल स्टेट
हस्तनिर्मित कालीन उद्योग गांव-गांव फैला हुआ है। लगभग 20 लाख लोगों की इससे रोजी-रोटी जुड़ी हुई है। चूंकि कालीन बुनाई एवं अन्य संबंधित कार्य गांव में होता है। इसलिए कालीन एवं दरी उद्योग को श्रम कानून से मुक्त रखा जाए।
- कैलाश नारायण बरनवाल, खम्हरिया, भदोही।
भदोही नगर जल भराव समस्या से जूझ रहा है। काफी दिनों से मांग उठाए जाने के बावजूद समस्या से निजात नही मिल रहा है। सड़को पर जगह-जगह बिना किसी मापदंड के ब्रेकर आदि बनाए गए हैं। जिससे हर समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। ऐसे ब्रेकर हटाए जाएं।

-ओमकारनाथ मिश्रा, भदोही।
मिर्जापुर व भदोही दरी और कालीन की जननी है। जीटी रोड माधोसिंह से खम्हरिया की ओर निकली सड़क टेढ़वा तक जाती है। जगह-जगह खराब सड़को के कारण विदेशी ग्राहक खम्हरिया तक नहीं आना चाहते हैं।
-रामजी मिश्र, व्यवसायी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed