फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Case registered under other sections including fraud in the name of providing job

Mirzapur News: नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज

Thu, 09 Nov 2023 12:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Nov 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
Case registered under other sections including fraud in the name of providing job
अदलहाट। थाना क्षेत्र के विशेषरपुर गांव निवासी मंगला प्रसाद की तहरीर पर मंगलवार को शाम को अदलहाट पुलिस ने बरीसलाहपुर गांव निवासी एक युवक के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के विशेषरपुर गांव निवासी मंगला प्रसाद ने तहरीर देकर बताया है कि क्षेत्र के बरीसलाहपुर गांव निवासी कमलेश कुमार मौर्य ने फरवरी 2022 में कहा था कि सोनभद्र के खनन विभाग में उसका एक भाई कार्यरत हैं। उनके यहां संविदा पर चालक के लिए एक नौकरी है। उन्हीं के अंडर में रहकर काम भी करना है। यह कहते हुए उसने पांच लाख रुपये की मांग की। जिसे पीड़ित ने देने में समर्थता जताई। तहरीर में उन्होंने आरोप लगाया है कि दोबारा आरोपी कमलेश ने एक माह बाद दो लाख रुपये में नौकरी दिलाने की बात पक्की करने पर उससे डेढ़ लाख रुपये ले लिया। कुछ दिन बीतने के बाद नौकरी लगाने की बात कही तो उसे भगा दिया। पैसा देने से इनकार करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। पुलिस अधीक्षक ने थानाध्यक्ष अदलहाट को मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया। इस पर मंगलवार को देर शाम पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed