{"_id":"650bd60d1beb8d0ccf0fed7a","slug":"case-of-molestation-registered-against-bjp-leaders-son-mirzapur-news-c-20-1-vns1032-367310-2023-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: भाजपा नेता के पुत्र पर छेड़खानी का मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: भाजपा नेता के पुत्र पर छेड़खानी का मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
कछवां। थाना क्षेत्र निवासी भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिला मंत्री के पुत्र पर पुलिस ने छेड़खानी का मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही भाजपा नेता पर भी मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है। कुछ माह पहले ही लालगंज थाना क्षेत्र में भाजपा पिछड़ा मोर्चा के ही एक नेता पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया था।
कछवां थाना क्षेत्र निवासी एक युवती के पिता ने थाने में तहरीर देकर बताया कि एक युवक उसकी पुत्री के साथ छेड़खानी करता है। रास्ते में उसका वीडियो बनाता है और अश्लील बातें बोलता है। विरोध करने पर भाजपा नेता व उसके पुत्र ने पिता-पुत्री की दुकान में घुसकर पिटाई की। कार्रवाई न होने पर इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक से की गई। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मुकदमा दर्ज किया गया। थानाध्यक्ष रविंद्र भूषण मौर्य ने बताया कि संदीप सोनी पर छेड़खानी और उसके पिता विजय सोनी पर मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया है। मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।