फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Case filed for molesting and kidnapping

छेड़खानी व अपहरण के प्रयास में मुकदमा दर्ज

Thu, 15 Sep 2022 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Sep 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Case filed for molesting and kidnapping
राजगढ़। थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की रात शौच के लिए घर से निकली युवती को शोहदों द्वारा छेड़खानी के बाद मारपीट कर घायल किए जाने के तीसरे दिन युवती की हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस अधीक्षक ने निर्देश पर पीड़िता के मां की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ छेड़खानी, मारपीट, पास्को एक्ट का मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव निवासिनी एक 18 वर्षीय युवती शनिवार की रात लगभग आठ बजे घर से कुछ ही दूरी पर शौच के लिए निकली थी। पहले से घात लगाकर बैठे दो अज्ञात शोहदे युवती को सिवान में अकेला देख उसके साथ छेड़खानी कर मारने लगे। ऐसा देख युवती के छोटे भाई के शोर मचाया। जिस पर ग्रामीण इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों को आता देख शोहदे युवती के गले में पहने धागे को कस दिए। जिससे युवती बेहोश हो गयी। गले पर धागे से काटने का निशान बन गया। मारपीट के दौरान युवती के गले पर गंभीर चोट लगने से उसे सास लेने व कुछ भी खाने पीने में दिक्कत होने लगीं। जिससे उसे मंगलवार को पुन: अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़िता के मां की तहरीर पर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा के निर्देश पर पुलिस ने अज्ञात शोहदों के खिलाफ छेड़खानी व पास्को एक्ट में मुकदमा दर्ज कर मामले के जांच में जुट गई है। थाना प्रभारी निरीक्षक अरुण दुबे ने बताया की छेड़खानी मारपीट पास्को एक्ट का मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed