फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Case filed against unknown, plea for financial assistance

अज्ञात पर दर्ज हुआ मुकदमा, आर्थिक सहायता के लिए लगाई गुहार

Thu, 01 Apr 2021 11:13 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Apr 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
Case filed against unknown, plea for financial assistance
चील्ह। क्षेत्र के हनुमान नगर में बीते दिनों दुकान में बाइक मिस्त्री की संदिग्ध मौत मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार को हत्या का मुकदमा दर्ज किया। मुकदमा दर्ज होने के बाद परिवार के लोगों ने एडीएम कार्यालय पहुंचकर आर्थिक मदद की गुहार लगाई। एफआईआर की कापी न होने पर आवेदन नहीं हो सका।
विज्ञापन

चील्ह थाना क्षेत्र के मझली पट्टी गांव निवासी अंशुमान सिंह (22) बाइक मिस्त्री था। हनुमान नगर चौराहे के पास किराए के मकान में दुकान खोली थी। 15 मार्च सोमवार की रात घर से खाना खाकर दुकान पर आकर सोया गया। लेकिन रात में संदिग्ध परिस्थितियों में उसकी मौत हो गई। मुकदमा दर्ज न होने पर आक्रोशित परिजनों ने बुधवार को ग्रामीणों के साथ हनुमाननगर तिराहा पर जाम लगा दिया। एएसपी सिटी संजय कुमार वर्मा के हत्या का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई के आश्वासन पर जाम समाप्त हुआ। एएसपी सिटी के आदेश पर बृहस्पतिवार को चील्ह पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया। मुकदमा दर्ज होने के बाद परिजन आर्थिक मदद के लिए बृहस्पतिवार की सुबह एडीएम से मिलने कलेक्ट्रेट पहुंचे। परिवार के मुखिया की मौत पर मिलने वाली सहायता के लिए गुहार लगाई। एफआईआर की कापी न मिलने के कारण आवेदन नहीं दे सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed