{"_id":"6196998f4e568467b674a270","slug":"case-filed-against-those-who-assaulted-the-employee-of-setu-corporation-mirzapur-news-vns623341086","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेतु निगम के कर्मचारी से मारपीट करने वालों पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेतु निगम के कर्मचारी से मारपीट करने वालों पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम के उप परियोजना प्रबंधक आरएस उपाध्याय की तहरीर पर पुलिस ने बृहस्पतिवार को कोटाघाट स्थित बेलन नदी के पुल निर्माण कार्य में लगे सरकारी कर्मचारियों व ठेकेदार के कर्मचारियों से मारपीट, रंगदारी मांगने तथा कार्य में व्यवधान व निर्माण सामग्री उठा ले जाने व जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर लिया।
दी गई तहरीर में परियोजना उप प्रबंधक ने बताया कि बीते 17 नवंबर को बेलन नदी के निर्माणाधीन पुल पर लगभग डेढ़ बजे कार्य स्थल जाकर पहुंच मार्ग के निर्माण कार्य को रोक दिया गया। सरकारी कर्मचारियों व ठेकेदार के कर्मचारियों से अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए शिवम पुत्र अखिलेश को मारपीट कर घायल कर दिया।साइट पर उपस्थित गौरव सिंह, मोहित सिंह निवासी भीलमपुर जिला जौनपुर द्वारा बीच बचाव करके शिवम पुत्र अखिलेश को बचाया गया। कार्य स्थल पर एके आर्य सहायक अभियंता सिंचाई व रियाज अहमद अवर अभियंता सिंचाई भी उपस्थित रहे। राजेश सिंह द्वारा उक्त सेतु पर कार्य कर रहे ठेकेदार आर के इंजिनियर एंड प्रतिनिधि से दो लाख रुपसे की मांग की जा रही थी। जिसकी शिकायत उक्त ठेकेदार द्वारा किया गया है। कर्मचारियों ने बताया कि बीते 13 नवंबर की रात 12 बजे के लगभग तीन टन सरिया अपने सात आठ सहयोगियों के साथ जोर जबरदस्ती कर हलिया साइट से उठा ले गए। पुलिस ने गढ़वा गांव निवासी राजेश कुमार सिंह सेत आठ अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।