फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Case filed against Pradhan for threatening and physically assaulting his son

Mirzapur News: प्रधान पर धमकी देने और उसके पुत्र पर शारीरिक शोषण का मुकदमा दर्ज

Thu, 02 May 2024 03:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 May 2024 03:33 AM IST
विज्ञापन
Case filed against Pradhan for threatening and physically assaulting his son
हलिया। थाना क्षेत्र के एक गांव के प्रधान के खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग कर जान से मारने की धमकी देने और उसके पुत्र पर शादी का झांसा देकर पुत्री के साथ शारीरिक संबंध बनाने तथा जहर पिलाने सहित पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

लालगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 14 वर्षीय किशोरी की मां ने हलिया थाने में तहरीर देकर बताया कि राजपुर गांव के प्रधान के पुत्र लवकुश ने शादी का झांसा देकर उसकी पुत्री का कई महीने शारीरिक शोषण किया। जब शादी करने के लिए कहा गया तो बीते 17 अप्रैल को उसे बुलाकर जहर पिला दी। इलाज के बाद ठीक हुई। इस बात की जानकारी जब ग्राम प्रधान को दी गई तो ग्राम प्रधान रमाकांत शादी से इन्कार कर गाली देते हुए जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस मुकदमा दर्ज कर किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजने के बाद आरोपी की तलाश में जुटी है। थानाध्यक्ष विष्णु प्रभा सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर ग्राम प्रधान राजपुर रमाकांत के खिलाफ गाली देने, जान से मारने की धमकी तथा उसके पुत्र के खिलाफ शारीरिक शोषण एवं पाॅक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed