फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Case filed against four for demanding dowry in marriage

शादी में दहेज मांगने पर चार पर मुकदमा दर्ज

Tue, 03 May 2022 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 May 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Case filed against four for demanding dowry in marriage
अदलहाट। थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने शादी के पहले दहेज मांगने के आरोप में चार लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

युवती का आरोप है कि चुनार थाना क्षेत्र के कदवा गांव निवासी संतोष शर्मा के पुत्र अतिश शर्मा से रिश्तेदारी के एक शादी समारोह में मुलाकात हुई। उसी बीच हम दोनों के बीच प्रेम हो गया। घरवालों को जानकारी होने पर शादी तय हो गई। आरोप लगाया कि चार दिन पूर्व अतिश के माता-पिता व भाई ने दहेज में चार लाख नकद, बाइक व सोने की चेन की मांग की। परिवार के लोगों ने इतना दहेज देने में असमर्थता जताई। जब उसके पिता अतिश के घर गए तो उनके माता-पिता व भाई ने दहेज न देने के कारण अपमानित किया। युवती की तहरीर पर पुलिस ने अतिश शर्मा, उसके पिता संतोष शर्मा, माता सुलेखा शर्मा व उसके भाई आशीष शर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed