फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Case against four in the case of farmer's death

Mirzapur News: किसान की मौत के मामले में चार पर मुकदमा

Sat, 26 Nov 2022 06:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Nov 2022 06:30 AM IST
विज्ञापन
Case against four in the case of farmer's death
कछवां थाना क्षेत्र के बरैनी सेमरी चौराहे के पास बरैनी बिंद बस्ती में किसान की मौत के मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भाने बिंद (42) के शरीर पर पांच जगह चोट के निशान मिलने की बात कही गई है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सुबह भाने बिंद का सड़क किनारे शव मिला था। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष राम स्वरूप वर्मा ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। घरवालों ने गांव के ही चार लोगों पर भाने को मारकर फेंकने का आरोप लगाया था। बरैनी गांव निवासी भाने बिंद व पड़ोस में रहने वाला ट्रैक्टर चालक शीतला प्रसाद बिंद उर्फ सट्टर बुधवार को रात करीब 10:40 बजे गांव के ही विष्णु सिंह के खेत से धान कटवाकर घर पहुंचाए थे। धान घर पहुंचा कर वापस अपने घर आते समय उनकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
विज्ञापन

शट्टर ने परिजनों को मौत का कारण ट्रैक्टर ट्राली से गिरना बताया था, लेकिन मौका पाते ही वह घर से फरार हो गया था। इससे घर वालों को शंका हुई कि भाने को मारकर फेंक दिया गया है। उसी की जांच करने शुक्रवार को सुबह एसपी सिटी श्रीकांत प्रजापति, सीओ सदर शैलेंद्र त्रिपाठी, थानाध्यक्ष राम स्वरूप वर्मा गांव पहुंचे। घटना स्थल का निरीक्षण करने के साथ ही पुलिस अधिकारियों से परिजनों से भी मुलाकात की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सदर शैलेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि इस मामले की गहराई से जांच की जा रही है। चार लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों में विष्णु सिंह, शनि सिंह, सुजीत सिंह, सट्टर उर्फ शीतला प्रसाद शामिल हैं। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed