फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Case against 12 including acting president of Panda Samaj in Vindhyachal

Mirzapur News: विंध्याचल में पंडा समाज के कार्यवाहक अध्यक्ष सहित 12 के खिलाफ मुकदमा

Thu, 03 Jul 2025 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jul 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Case against 12 including acting president of Panda Samaj in Vindhyachal
विंध्याचल। मां विंध्यवासिनी मंदिर परिसर में तंबाकू नियंत्रण विभाग के कर्मचारियों से विवाद मामले में बुधवार की देर शाम श्रीविंध्य पंडा समाज के कार्यवाहक अध्यक्ष अवनीश मिश्रा, अभिनव मिश्रा, तेजी गिरी, राहुल द्विवेदी, विकास शुक्ला, अतुल मिश्रा और ननकउ तिवारी सहित 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। यह कार्रवाई तंबाकू नियंत्रण विभाग के डाॅ. राजेश कुमार की तहरीर के आधार पर हुई है।
विज्ञापन




थानाध्यक्ष वैद्यनाथ सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर सात नामजद और पांच अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया। आरोपियों ने सरकारी काम में बाधा डाली है। तंबाकू नियंत्रण विभाग की टीम के साथ धक्का-मुक्की की गई। टीम को गलत तरीके से रोका गया। लोक सेवक को उसके कर्तव्य से रोकने का काम किया गया।
विज्ञापन




दरअसल, डीएम प्रियंका निरंजन ने विंध्य काॅरिडोर को तंबाकू फ्री बनाने की पहल की है। इसीलिए तंबाकू नियंत्रण विभाग की तरफ से मंगलवार को मंदिर परिसर में अभियान चलाया गया था। पान, गुटखा, तंबाकू खाने वालों का चालान किया गया था। इसका विंध्य पंडा समाज के कार्यवाहक अध्यक्ष अवनीश मिश्रा ने विरोध किया था। मामले में अवनीश मिश्रा और तंबाकू नियंत्रण विभाग के कर्मचारियों के बीच बहस भी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यवाहक अध्यक्ष का कहना था कि पहले कॉरिडोर के बाहर खुली तंबाकू की दुकानें बंद कराई जाएं, फिर परिसर को तंबाकू मुक्त करने की कार्रवाई की जाए। इसका वीडियो किसी ने सोशल मीडिया पर साझा किया, जो वायरल हो रहा है। इसी बीच बुधवार को मामला विंध्याचल थाने की पुलिस के पास पहुंच गया। पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed