फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   car hit scooter and dragged young man for 10 kilometers in Mirzapur

दिल दहलाने वाली घटना: पुलिस लोगो लगी कार ने स्कूटी सवार को 10 किमी घसीटा, सड़क लाल, शव के उड़े चिथड़े

Thu, 01 Jan 2026 03:34 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 01 Jan 2026 03:34 PM IST
सार

Mirzapur News: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक कार सवार ने स्कूटी सवार युवक को टक्कर मारने के बाद घसीटता गया। जिससे उसके शरीर के चिथड़े उड़ गए। 

विज्ञापन
car hit scooter and dragged young man for 10 kilometers in Mirzapur
दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शेरवां क्षेत्र में बृहस्पतिवार को दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। अदलहाट थाना क्षेत्र के भुईली खास गांव के पास दोपहर सवा एक बजे कार ने स्कूटी सवार को टक्कर मार दी। हादसे के बाद स्कूटी सवार धर्मेंद्र कार में फंस गया। पुलिस का लोगो लगी कार धमेंद्र को घसीटते हुए भागने लगी। रास्ते में कंबल वितरण के लिए आए लोगों को भी कार ने टक्कर मारी। 10 किमी दूर शेरवां चौकी के आगे चंदौली के मझगवां जाकर कार युवक समेत सड़क किनारे खेत में उतर गई। 

विज्ञापन


इस दौरान 10 किमी तक की सड़क खून से लाल हो गई। शरीर के चीथड़े उड़ गए थे। कुछ हिस्सा बचा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार सवार एक को पकड़ा जबकि दूसरा भाग गया। हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने पुलिस चौकी शेरवां पर हंगामा किया। पुलिस चौकी के बाहर चक्काजाम कर दिया। मौके पर फोर्स के साथ पहुंचे चकिया विधायक कैलाश आचार्य एसडीएम व सीओ चुनार के समझाने पर एक घंटे बाद जाम समाप्त हुआ।
विज्ञापन



मृतक की फाइल फोटो

सीओ चुनार मंजरी राव ने बताया कि चंदौली जिले के चकिया गनेशपुर निवासी धर्मेंद्र (25) बृहस्पतिवार की सुबह जमालपुर के नौडिया गांव निवासी अपने जीजा के घर आया था। दोपहर में वह अपने जीजा राम भरोस (40) व बहन लक्ष्मिना (38) के साथ स्कूटी से मकदूमशाह बाबा मजार घूमने जा रहा था। स्कूटी रामभरोस चला रहे थे। वह अदलहाट थाना क्षेत्र के भुईली खास गांव के पास पहुंचा थे कि अदलहाट से शेरवां की ओर जा रही कार ने टक्कर मार दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


टक्कर के बाद स्कूटी सवार बालू के ढेर पर गिर पड़े। कार भी बालू के ढेर पर चढ़ गई। वहां से कार सवार गाड़ी लेकर भागने लगा तो धर्मेंद्र कार में फंस गया। भागते समय कार सवार ने वहां कंबल वितरण के लिए खड़े कई लोगों को टक्कर मारी। आठ लोग घायल हो गए। इसके बाद कार सवार धर्मेंद्र को घसीटते शेरवां की ओर भागा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक 10 किमी तक शव घसीटने से पूरी सड़क पर खून के निशान थे। 



कार सवार ने चंदौली के चकिया थाना क्षेत्र के मझगवां खेत में कार उतार दिया। पीछा करते हुए पुलिस पहुंची तो कार सवार एक युवक भाग गया था। एक को पुलिस ने पकड़ा। मौके पर चकिया थाना पुलिस भी पहुंची। चौकी प्रभारी शेरवां वंशनरायण शव को लेकर शेरवां आए। पीछे से आई भीड़ ने दो बजे शेरवां चौकी के बाहर सड़क जाम कर दिया। इसके बाद चौकी के गेट को धक्का देकर हंगामा करने लगे। पुलिस के बल प्रयोग करने पर हटे। 

इसे भी पढ़ें; Gyanvapi Case: वादमित्र हटाने की अर्जी में संशोधन पर हुई सुनवाई, पांच जनवरी को पड़ी अगली तारीख

एसडीएम चुनार राजेश कुमार वर्मा और सीओ चुनार मंजरी राव, सीओ मड़िहान शिखा भारती अदलहाट, अहरौरा और जमालपुर थाने की फोर्स के साथ पहुंचीं। मौके पर चकिया विधायक कैलाश आचार्य भी पहुंचे। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को कार्रवाई के लिए कहा। समझाने पर एक घंटे बाद तीन बजे जाम समाप्त हुआ। मृतक धर्मेंद्र के मां की तहरीर पर पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है। घायल स्कूटी सवार दंपती और अन्य को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

कार पर था पुलिस का लोगो, चर्चा है कि कार चला रहा सिपाही भाग गया
जिस कार ने युवक को घसीटा है, उस पर पुलिस का लोगों लगा है। कार से ड्राइविंग लाइसेंस और सिपाही की टोपी मिली है। ड्राइविंग लाइसेंस वाराणसी निवासी व्यक्ति का है। लोगों का आरोप है कि कार सिपाही चला रहा था, जो भाग गया। गाड़ी से एक युवक को पकड़कर पुलिस ले गई है। चर्चा यह भी है कि सिपाही पहले जमालपुर थाने में ही तैनात था। फिलहाल पुलिस सिपाही होने के मामले से इन्का कर रही है। सीओ मंजरी राव ने बताया कि एक युवक और एक आठ वर्ष का बालक था। कोई भागा नहीं है। पकड़े गए युवक पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed