फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Car collision killed grandmother, granddaughter injured

कार की टक्कर से दादी की मौत, पोती घायल

Fri, 08 Apr 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Fri, 08 Apr 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
Car collision killed grandmother, granddaughter injured
मोहाली में कारों पर गिरी शटरिंग - फोटो : अमर उजाला
चील्ह गोपीगंज मार्ग पर चेतगंज पुलिस चौकी के पास गुरुवार को इंडिगो कार की टक्कर से 42 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसकी पोती गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे से नाराज ग्रामीणों ने घटना स्थल कर सड़क जाम कर दिया। करीब एक घंटे बाद सड़क जाम की सूचना पर पहुंचे एसपी अरविंद सेन ने पीड़ित परिवार को चार हजार रुपये सहायता प्रदान करते हुए बालिका को उपचार के लिए बीएचयू भेजवाया।
विज्ञापन


चील्ह थाना क्ष्ेात्र के अनुरूद्धपुर पट्टी गांव निवासिनी लालती देवी पत्नी गोपीचंद्र अपनी दस साल की पोती नीतू के साथ तिलठी स्वास्थ्य केंद्र पर गुरुवार को दवा लेने गई थी। दोपहर करीब 12 बजे लौटते समय चेतगंज पुलिस चौकी के पास पहुंची कि मिर्जापुर से गोपीगंज जा रही कार ने टक्कर मार दी। इसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नीतू गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन


हादसे की खबर लगते ही ग्रामीण नाराज हो गए और चील्ह-गोपीगंज मार्ग को जाम कर दिया। एक घंटे से सड़क जाम की जानकारी होने पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक अरविंद सेन ने परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करते हुए जाम खुलवाया। साथ ही घायल बालिका को इलाज के लिए भेजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि जो भी सरकार से मदद मिलेगी, वह दिलाने का प्रयास करेंगे। ग्रामीणों ने कहा कि  चालक  तेज गति से वाहन चलाते हैं। सड़क खराब होने के चलते गड्ढे से बचने के लिए इधर उधर स्टेयरिंग काटने का प्रयास करते हैं, जिससे वाहन अनियंत्रित हो जाती है। ग्रामीणों ने तत्काल जर्जर सड़क की मरम्मत और जगह जगह ब्रेकर लगवाने की मंाग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed