फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Car collided with a moving truck, six members of the same family injured

Mirzapur News: चलते ट्रक से टकराई कार, एक ही परिवार के छह लोग घायल

Tue, 25 Nov 2025 01:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Nov 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
Car collided with a moving truck, six members of the same family injured
अदलहाट के रसुलागंज के पास ट्रक से टकराकर क्षतिग्रस्त हुई कार। स्रोत-सोशल मीडिया
अदलहाट। वाराणसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय मार्ग पर रसूलागंज स्थित टाटा एजेंसी के पास सोमवार की दोपहर बारात से घर लौट रहे तेज रफ्तार कार सवार आगे चल रही ट्रक में पीछे से टकरा गए। हादसे में कार सवार एक ही परिवार के पति-पत्नी, पुत्र-पुत्री सहित छह लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को ट्रॉमा सेंटर वाराणसी भिजवाया। चुनार के जमुई बाजार निवासी सुशील सिंह (37) बिजली निगम चुनार में टेक्नीशियन पद पर कार्यरत हैं। वे पत्नी साधना सिंह (35), पुत्र प्रत्यूष सिंह (3), पुत्री प्रगति सिंह (6), आरोही सिंह (10) व बहन नीतू सिंह (45) के साथ कार से वाराणसी के अखरी बाईपास के एक लॉन में शादी समारोह में शामिल होने गए थे। शादी समारोह से घर लौटते समय अदलहाट थाना क्षेत्र के रसूलगंज स्थित टाटा एजेंसी के पास पहुंचे ही थे कि आगे चल रही ट्रक में पीछे से टकरा गए। कार सवारों की चीख पुकार सुनकर राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस और राहगीरों की मदद से कार का गेट तोड़कर घायल लोगों को बाहर निकाला गया। सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। घायलों को ट्रॉमा सेंटर वाराणसी लेकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed